रायबरेली में बिजली के शॉर्ट सर्किट से इंडियन बैंक में लगी आग, 10 हजार अकाउंट होल्डर हुए परेशान
रायबरेली में इंडियन बैंक की शाखा में मंगलवार दोपहर एसी के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हाद ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
इंडियन बैंक रायबरेली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
10 हजार खाताधारकों को बैंकिंग सेवाओं में हुई परेशानी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के पुलिस लाइंस क्षेत्र स्थित चार मंजिला भवन में संचालित इंडियन बैंक की शाखा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
समय रहते बैंक कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण दोपहर बाद से बैंक का कामकाज प्रभावित रहा और 10 हजार खातेधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइंस निवासी अभिषेक के चार मंजिला भवन की दूसरी मंजिल पर इंडियन बैंक की शाखा संचालित होती है। मंगलवार दोपहर अचानक एसी से जुड़े बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सुरक्षा गार्ड फायर ब्रिगेड को दी सूचना
बैंक के सुरक्षा गार्ड अमरेश त्रिपाठी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग मुख्य रूप से विद्युत तारों तक सीमित रही, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। शाखा प्रबंधक आरपी सिंह सिंह ने बताया कि बैक गेट के पास बिजली शार्ट सर्किट से विद्युत वायरिंग जल जाने के कारण बैंक का कामकाज पूरे दिन बंद रखना पड़ा।
उन्होंने बताया कि शाखा में लगभग 10 हजार खाताधारक हैं, जिन्हें लेनदेन और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद ही बैंक का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। सभासद रामू चौरसिया ने बताया कि बैंक के ऊपर की मंजिल पर एक कोचिंग संस्थान भी संचालित होता है। संयोगवश मंगलवार को वहां अवकाश होने के कारण छात्र-छात्राएं मौजूद नहीं थे। बैंक के गेट पर एक फायर किट था। जिसमें एक्सपायरी तिथि नहीं था।
खबरें और भी
हलांकि, बैंक के अंदर फायर किट लगे थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फायर ब्रिगेड और बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे भवन को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। बैंक प्रबंधन ने विद्युत व्यवस्था की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।