Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में गोमांस पकाने का वीडियो वायरल करने पर महिला गिरफ्तार, एक मुख्यमंत्री को न्योता देने का मारा था तंज

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:38 AM (IST)

    गुरुग्राम के चकरपुर में कथित तौर पर गोमांस पकाने और उसका वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। अगली सुनवाई 8 जून को होगी। ...और पढ़ें

    एक व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने 30 मई को केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

    एक व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने 30 मई को केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

    HighLights

    1. गुरुग्राम में गोमांस पकाने के वीडियो पर महिला गिरफ्तार।

    2. आरोपी ज्योत्सना बीबी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज की।

    3. धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, बादशाहपुर (गुरुग्राम)। सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर स्थित चंद्रलोक में कथित रूप से गोमांस पकाने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने 30 मई को केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बंगाल निवासी ज्योत्सना बीबी के रूप में की गई।

    दूसरी ओर मंगलवार को ज्योत्सना बीबी की तरफ से वकील ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन कोर्ट से उसे जमानत नहीं मिल सकी। जमानत याचिका पर सुनवाई करते जेएमआईसी सुमन की अदालत ने अगली बहस के लिए आठ जून की तारीख तय की है। शिकायतकर्ता दिनेश यादव की ओर से पेश अधिवक्ता सुंदर ने बताया कि आरोपित की जमानत याचिका पर मंगलवार को पक्षों की दलीलें सुनी गईं।

    30 मई को चकरपुर पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि चंद्रलोक में गाय के मांस से संबंधित एक वीडियो को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। दिनेश यादव ने एक वीडियो दिखाया था। इसमें एक महिला कथित रूप से गोमांस पकाने और खाने के लिए एक मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने को कहती दिखाई दे रही थी।

    आरोप है कि वीडियो का उद्देश्य हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने 30 मई को दक्षिण दिनाजपुर जिले के गांव दामोदरपुर की रहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल चंद्रलोक में किराये पर रह रही थी।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया है। पुलिस ने अदालत में जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपित को रिहा किए जाने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है। मूल रूप से दूसरे प्रदेश की रहने वाली है। न्यायिक प्रक्रिया से अनुपस्थित हो सकती है। मामले की जांच अभी जारी है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ का अभाव, हर साल दिल्ली-रोहतक रेफर हो रहे 700 से अधिक मरीज

    यह भी पढ़ें- नए गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन की मांग, सोसायटियों तक चलें गुरुगमन बसें

    यह भी पढ़ें- बच्चे के जन्म से नाखुश पिता ने की थी मासूम की हत्या, बिसरा रिपोर्ट आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा