Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ का अभाव, हर साल दिल्ली-रोहतक रेफर हो रहे 700 से अधिक मरीज

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को दिल्ली या रोहतक रेफर किया जा रहा है। ...और पढ़ें

    गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को दिल्ली या रोहतक रेफर किया जा रहा है।

    गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को दिल्ली या रोहतक रेफर किया जा रहा है। 

    HighLights

    1. गुरुग्राम जिला अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ का अभाव।

    2. मासिक 100 से अधिक न्यूरो मरीज रेफर होते हैं।

    3. मरीजों को दिल्ली या रोहतक पीजीआई भेजा जाता है।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। देश में हेल्थ इंडस्ट्री हब बन चुके गुरुग्राम में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बड़ी कमजोरी सामने आ रही है। करोड़ों रुपये के निजी अस्पतालों और हाईटेक मेडिकल सुविधाओं वाले इस शहर में सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल अब भी न्यूरो विशेषज्ञ के अभाव से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि न्यूरोलाजिकल समस्याओं वाले मरीजों को प्राथमिक जांच के बाद सीधे दिल्ली या रोहतक पीजीआइ के लिए रेफर करना पड़ रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में हर महीने 100 अधिक ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें सिरदर्द, दौरे, हाथ-पैर सुन्न होना, चक्कर और ब्रेन ट्यूमर जैसे लक्षण होते हैं। इनमें से बड़ी संख्या को प्राथमिक जांच के बाद रेफर करना पड़ता है। वजह यह है कि जिला अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। कई मरीज आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा पाते, जबकि दिल्ली और रोहतक के सरकारी अस्पताल में लंबा इंतजार अलग परेशानी बन जाता है।

    700 से अधिक न्यूरो मरीज हो रहे रेफर

    अस्पताल सूत्रों के अनुसार हर वर्ष जिला अस्पताल से करीब 700 से अधिक न्यूरो मरीज रेफर होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से बढ़ते न्यूरोलाजिकल बीमारियों के मामलों को देखते हुए जिले में सरकारी स्तर पर न्यूरो विशेषज्ञ की सुविधा जरूरी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, न्यूरोलाजिकल जैसी सेवाएं सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं में आती हैं। यह सेवा प्रदेश के किसी भी जिला अस्पताल में नहीं है।

    इमरजेंसी और गंभीर मामलों में ही न्यूरो मरीजों को दिल्ली व रोहतक पीजीआइ रेफर किया जाता है। सामान्य न्यूरो मरीजों को अस्पताल में उपचार मुहैया कराया जा रहा है। - डॉ. नीना गठवाल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल

    खबरें और भी