गुरुग्राम में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, पत्नी के अफेयर के चलते हत्या का शक
गुरुग्राम में 27 जुलाई को फंदे पर लटके मिले संजीव यादव के मामले में नया मोड़ आया है। परिवार ने पत्नी मनप्रीत कौर पर अफेयर के चलते हत्या की साजिश रचने ...और पढ़ें

HighLights
गुरुग्राम में 27 जुलाई को संजीव यादव का शव फंदे पर मिला।
परिवार ने पत्नी मनप्रीत कौर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। आनंद गार्डन चौकी क्षेत्र के सूरत नगर स्थित घर में 27 जुलाई को 35 वर्षीय संजीव यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
महिला का किसी से चल रहा था अफेयर
परिवार के लोगों ने उसकी पत्नी पर साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि महिला का किसी और से अफेयर चल रहा था। उसने तलाक भी मांगा था।
क्या है पूरा मामला?
सूरत नगर में किराये से रहने वाले संजीव यादव गुरुग्राम की डेंसो कंपनी में एसोसिएट ऑपरेटर थे। उनका शव 27 जुलाई की रात कमरे में फंदे से लटका मिला था। संजीव यादव की पत्नी मनप्रीत कौर ने पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया था। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। जिससे कुछ साफ नहीं हो पाया है। संजीव के जीजा राहुल यादव ने बताया कि संजीव मूल रूप से अमृतसर के रामनगर कालोनी के रहने वाले थे और करीब 15 सालों से गुरुग्राम में रह रहे थे।
आठ साल पहले संजीव ने अंबाला की मनप्रीत से प्रेम विवाह किया था। इनका छह वर्षीय एक बेटा भी है। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। कुछ समय से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। राहुल ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान महिला के अफेयर के बारे में पता चला। इसलिए हत्या का शक जा रहा है।
खबरें और भी
परिवार ने आनंद गार्डन चौकी पुलिस को लिखित शिकायत देकर गहराई से जांच की मांग की है। चौकी पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और काल डिटेल का इंतजार किया जा रहा है। महिला से भी पूछताछ की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है।