Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नए गुरुग्राम में सफर होगा आसान, ₹4.62 करोड़ से सेक्टर-78 और 79 में बनेगी सर्विस रोड; जलभराव से मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:50 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-78 और 79 में जीएमडीए 4.62 करोड़ रुपये की लागत से 2.4 किमी लंबी सर्विस रोड बनाएगा। यह परियोजना यातायात सुगम बनाने के साथ नई स्टॉर्म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सेक्टर 78 और 79 में 2.4 किमी सर्विस रोड निर्माण।

    2. 4.62 करोड़ की लागत से 12 माह में पूरा होगा।

    3. नई स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जलभराव से राहत।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम के सेक्टर-78 और 79 में सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नई परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है। 4.62 करोड़ रुपये की लागत से 2.4 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

    दोनों ओर 1.2-1.2 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड विकसित किए जाएंगे। परियोजना के तहत बनने वाले सर्विस रोड सेक्टरों की आंतरिक सड़कों को सीधे मुख्य कैरिज वे से जोड़ेंगे। इससे स्थानीय निवासियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्य सड़क पर अनावश्यक वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात अधिक व्यवस्थित रहेगा।

    जलभराव रोकने के लिए बनेगी नई ड्रेन

    सर्विस रोड के साथ नया स्टार्म वाटर ड्रेन भी बनाई जाएगी। इस ड्रेन को मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा ताकि वर्षा का पानी तेजी से निकाला जा सके। इससे मानसून के दौरान सर्विस रोड पर जलभराव नहीं होगा और भारी वर्षा के समय भी यातायात प्रभावित होने की संभावना कम रहेगी।

    12 माह में पूरा होगा काम

    जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि 4.62 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने से सेक्टर-78 और 79 के नियोजित विकास को गति मिलेगी तथा नए गुरुग्राम की सड़क और ड्रेनेज अवसंरचना पहले से अधिक मजबूत होगी।

    खबरें और भी

    पीसी मीणा ने कहा कि जीएमडीए आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरी आधारभूत ढांचे के विकास पर लगातार कार्य कर रहा है। इस तरह की परियोजनाओं से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और शहर के दीर्घकालिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- ड्रग्स तस्करी में फंसा पायलट: नोएडा से लाया था 5 लाख का MDMA, गुरुग्राम पुलिस ने धर दबोचा