Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में सड़क-ड्रेनेज के साथ ग्रीन स्पेस पर भी फोकस, मलबा हटाकर सार्वजनिक जमीन को मिलेगा नया रूप

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:09 AM (IST)

    गुरुग्राम में जीएमडीए सीईओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें सड़क, ड्रेनेज, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर ध्यान केंद्रित किया गया। मलबा हटाकर सार्वजनि ...और पढ़ें

    फुटपाथों की बहाली और मैनहोल सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

    फुटपाथों की बहाली और मैनहोल सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में सड़क और ड्रेनेज के साथ-साथ फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्यान दिया जाएगा। ड्रेनेज निर्माण के दौरान फुटपाथों को प्रभावित होने पर काम पूरा होते ही बहाल किया जाएगा। फुटपाथों पर खुले मैनहोल को सुरक्षित तरीके से ढका जाएगा।

    ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक जमीन से कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट हटाने के बाद इन स्थानों को ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा।

    गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पीसी मीणा ने इंजीनियरिंग और हार्टिकल्चर विंग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बरसाती पानी की निकासी, सड़क परियोजनाओं, पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट और सीएंडडी वेस्ट की समस्या पर चर्चा हुई। सीईओ ने अधिकारियों को परियोजनाओं की गति बढ़ाने और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    सीईओ ने स्पष्ट किया कि ड्रेनेज का काम पूरा होने के बाद फुटपाथों को लंबे समय तक खुला नहीं छोड़ा जाएगा। कार्य पूरा होते ही फुटपाथ को चालू किया जाएगा। उन्होंने मैनहोल की स्थिति की जांच करने और उन्हें सुरक्षित ढंग से कवर करने के निर्देश दिए।

    अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों के दौरान पैदल चलने वालों को परेशानी न हो। इफ़को चौक से एसपीआर की ओर प्रस्तावित सिग्नल-फ्री कारिडोर की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि आर्डी सिटी चौक पर इस कारिडोर की डीपीआर तैयार हो चुकी है। वजीराबाद जंक्शन पर ग्रेड सेपरेशन के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है और सर्वे का काम जारी है।

    खबरें और भी

    बैठक में व्यापार केंद्र रोड़ का पुनर्विकास कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई। गैलेरिया मार्केट रोड़ का पुनर्विकास भी अंतिम चरण में है और इसे अगले 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। गुरुग्राम में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए पौधरोपण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

    जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 53 हजार पौधे और 3 लाख से अधिक झाड़ीनुमा पौधे लगाए जा चुके हैं। सीईओ ने पौधरोपण की गति बढ़ाने और पौधों के रखरखाव पर ध्यान देने को कहा। सीईओ ने कहा कि केवल मलबा हटाने से समस्या खत्म नहीं होगी। सार्वजनिक जमीन को सुरक्षित करना और उसका बेहतर इस्तेमाल भी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: टर्बुलेंस या कॉकपिट की लापरवाही? एयर इंडिया फ्लाइट हादसे की जांच में पायलट के डोप टेस्ट ने बढ़ाई चिंता