Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 08:49 PM (IST)

    फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने सराय ख्वाजा स्थित अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत,अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
    सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत,अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    HighLights

    1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंजीनियर की मौत |
    2. अस्पताल पर लापरवाही का आरोप |
    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सराय ख्वाजा के पास एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के स्वजन के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्वजन का आरोप था कि सड़क हादसे में घायल इंजीनियर आधे घंटे तक अस्पताल के बाहर तड़पता रहा। लेकिन अस्पताल वालों की तरफ से फौरी तौर पर कोई इलाज नहीं दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं स्वजन ने अस्पताल के खिलाफ भी लापरवाही की शिकायत पुलिस को दी है।

    ताजुपुर में रहने वाले प्रशांता ने बताया कि उनका बड़ा भाई सागर सिविल इंजीनियर था। वह नोएडा में नौकरी करता था। उसकी अधिकतर रात की शिफ्ट रहती थी। वह रात को साढ़े आठ बजे घर से निकला था। उनके पास साढ़े नौ बजे आसपास किसी का फोन आया कि सागर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सराय ख्वाजा स्थित निजी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    जानकारी मिलने पर जब प्रशांत अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सागर का इलाज ही शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद स्वजन सागर को लेकर अमृता अस्पताल गए। जहां उनकी मौत हो गई। स्वजन का कहना है कि अगर समय पर सागर को इलाज मिल गया होता तो उसकी जान बच सकती। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

    सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। अस्पताल की ओर से किस स्तर पर लापरवाही की गई। उसकी भी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ट्रेन में अगर यहां सामान रखकर किया सफर, तो रेलवे वसूलेगा जुर्माना; सात लोगों पर हुई कार्रवाई