Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन में अगर यहां सामान रखकर किया सफर, तो रेलवे वसूलेगा जुर्माना; सात लोगों पर हुई कार्रवाई

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 06:00 PM (IST)

    फरीदाबाद में आरपीएफ ने शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू ट्रेन के जनरल कोच में गेट पर सामान रखकर यात्रा कर रहे सात लोगों पर पाँच-पाँच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ...और पढ़ें

    ट्रेन के गेट पर सामान रखकर कर रहे थे सफर, लगा जुर्माना। फाइल फोटो
    ट्रेन के गेट पर सामान रखकर कर रहे थे सफर, लगा जुर्माना। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गेट रोकने पर यात्रियों पर जुर्माना |
    2. प्रत्येक यात्री पर ₹5000 का जुर्माना |
    3. नियमों का पालन करने की सलाह |

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू के जनरल कोच में गेट पर सामान रखकर सफर कर सात लोगों पर आरपीएफ ने पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अगली बार ऐसा न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया है।

    रेलवे प्रोटेक्शन पुलिस के थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जांच की जाती है। बुधवार को ईएमयू के जनरल कोच में कुछ लोग गेट पर सामान रखकर सफर कर रहे थे।

    इससे अन्य यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी हो रही थी। जांच के दौरान एएसआइ विजय सिंह की टीम ने लोगों का सामान जब्त कर लिया गया।

    14 अगस्त को पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाकर छोड़ा गया और सामान भी वापस कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में सामान लेकर जाने के लिए वेंडर कोच होता है, जनरल कोच में व्यापारी सामान लेकर सफर नहीं कर सकते हैं।

    यदि वेंडर कोच में जगह नहीं मिली और जनरल कोच में चढ़ भी गए तो ऐसी स्थिति में सामान को सीट के नीचे या गेट से दूर रखना चाहिए। जिससे अन्य यात्रियों को भी परेशानी न हो सके।