स्वतंत्रता दिवस से पहले मेट्रो स्टेशनों पर सख्ती, सामान की भी होगी जांच; सफर से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 9 अगस्त से 16 अगस्त तक यात्रियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
HighLights
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी।
9 अगस्त से 16 अगस्त तक सघन तलाशी और अतिरिक्त जवान तैनात।
यात्रियों को जांच के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलना होगा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद में मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ा दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से सभी मेट्रो स्टेशनों पर आज से सघन तलाशी ली जाएगी। नौ अगस्त से स्टेशनों पर यात्रियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
इसी कड़ी में फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। नया सुरक्षा शेड्यूल 16 अगस्त तक रहेगा। लिहाजा, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले समय में यात्रियों को जांच प्रक्रिया में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लग सकता है।
फरीदाबाद से मंडी हाउस तक जाने वाली वायलेट लाइन पर सराय स्टेशन से राजा नाहर सिंह महल स्टेशन तक कुल 10 स्टेशन आते हैं। इन सभी स्टेशनों पर सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। यात्रियों को सघन सुरक्षा जांच के बाद ही स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश द्वारों पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। हालांकि शनिवार से ही स्टेशन प्लेटफार्म और यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों पर जवान लगातार निगरानी की जा रही हैं।
यात्रियों से अपील है कि वे मेट्रो यात्रा के लिए घर से कुछ अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि जांच के कारण उन्हें परेशानी न हो। सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों से सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने और जांच प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने में मदद करने का भी अनुरोध है। तमाम सुरक्षा पहलू मूलत: यात्रियों की सुरक्षा के लिए सर्वोपरि है।
- अनुज दयाल, डीएमआरसी के संचार विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद के कॉलेजों में दाखिले की नई राह खुली, क्या आपके लिए भी बची है सीट?