Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद के कॉलेजों में दाखिले की नई राह खुली, क्या आपके लिए भी बची है सीट?

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:19 AM (IST)

    फरीदाबाद के कॉलेजों में स्नातक कोर्स की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है। छात्र रविवार को भी बिना विलंब शुल्क के दाखिला ले सके ...और पढ़ें

    फरीदाबाद के कॉलेजों में स्नातक कोर्स की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है।

    फरीदाबाद के कॉलेजों में स्नातक कोर्स की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है।

    HighLights

    1. स्नातक कोर्स की रिक्त सीटों पर दाखिला शुरू।

    2. रविवार को भी बिना विलंब शुल्क दाखिला संभव।

    3. 10 अगस्त से दाखिले पर लगेगा विलंब शुल्क।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। स्नातक के विभिन्न कोर्स में रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ओपन काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। पहले दिन निजी और राजकीय कालेजों में लगभग 500 से अधिक छात्र और छात्राओं ने बची हुई रिक्त सीटों पर दाखिला लिया है। रविवार को भी ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला होंगे, इसके बाद छात्रों को सौ रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

    उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जिले के निजी और राजकीय कालेजों में दाखिला के लिए छात्रों को सात मई से 12 जुुलाई तक का समय दिया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, छात्रों ने चार अगस्त तक फीस जमा कराकर सीट सुनिश्चित किया।

    इसके बाद दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई। चार अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई, इसके तहत छात्रों को फीस जमा कराने तथा दाखिला लेने के लिए शुक्रवार सात अगस्त तक का समय दिया गया था। अभी तक कालेजों की 65 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। रविवार को दाखिला बढ़ने की संभावना है।

    10 अगस्त से ओपन काउंसलिंग में विलंब शुल्क के साथ होंगे दाखिले

    उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार शनिवार से तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत शनिवार और रविवार को ओपन काउंसलिंग में दाखिला से वंचित रह गए छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। साप्ताहिक अवकाश के दिन भी कॉलेज दाखिला के लिए खुले रहेंगे।

    इसके बाद 10 अगस्त से दाखिला लेने वाले छात्रों को सौ रुपये विलंब शुल्क देना होगा। 17 से 23 अगस्त तक दाखिला लेने वाले छात्रों को सौ रुपये लेट फीस और सौ रुपये अतिरिक्त प्रति दिन के अनुसार देना होगा, इसके बाद ही दाखिला होगा।

    खबरें और भी

    ओपन काउंसलिंग उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जिन्होंने पहली और दूसरे मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी किसी कारणवश दाखिला नहीं लिया था, अब वह अपने पसंदीदा कोर्स में बची हुई रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। ओपन काउंसलिंग को लेकर छात्रों में रूझान देखने को मिल रहा है।

    -डॉ. रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।

    यह भी पढ़ें: करोड़ों खर्च फिर भी 20 फीट पानी में डूबा अंडरपास, आखिर कब मिलेगा फरीदाबाद को जलभराव से स्थायी समाधान?