Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में लटकती बिजली की तारें बनीं जानलेवा खतरा, निगम के दावों की खुली पोल

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद में बिजली निगम की लापरवाही से जगह-जगह तारें लटकी हुई हैं, जो आंधी-बारिश में बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। नागरिक अस्पताल सहित कई इलाकों में ...और पढ़ें

    लटकती तारें बनी जानलेवा। जागरण

    लटकती तारें बनी जानलेवा। जागरण

    HighLights

    1. फरीदाबाद में बिजली की तारें जगह-जगह लटकी हुई हैं।

    2. आंधी-बारिश में करंट लगने या हादसे का खतरा।

    3. बिजली निगम को सुधार के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली निगम की लापरवाही के चलते जगह-जगह बिजली की तार लटकी पड़ी हैं। जब कभी आंधी आती है या वर्षा होती है तो ऐसे में हादसे की आशंका बन जाती है। कई जगह तार पेड़ों की टहनियोंं के बीच झूल रही हैं।

    बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का इस तरफ ध्यान ही नहीं है। इस मामले में कई पार्कों की स्थिति खराब है। पांच नंबर डी ब्लाक में तार लटक रही है। ऐसे ही दो नंबर सी ब्लाक विडो होम के पार्क के सामने कई घरों के आगे तार आपस में उलझी हुई हैं।

    प्याली चौक के पार्क में न्यूटरल और अर्थ को क्लंप से मिलाया तो गया है, मगर जमीन के साथ सटा यह मिलान जोखिम का कारण बन सकता है। यहां प्रतिदिन सैर करने वाले लोग सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं।

    जवाहर कॉलोनी निवासी हेमंत ने कहा कि किसी भी तरह के खतरे से बचाव के लिए बिजली निगम के कर्मचारी समय-समय पर खंभे, ट्रांसफार्मर और जोड़ काे चेक करे, ताकि अगर कहीं कमी मिली तो उसे दूर किया जा सके।

    खबरें और भी

    एसजीएम नगर में भी लापरवाही

    एसजीएम नगर ए ब्लाक गली नंबर 12 में भी कर्मचारियों की लापरवाही नजर आ रही है। यहां खंभे के साथ ही जमीन पर जार बिखरी हुई है। वर्षा में करंट आ सकता है। एसजीएम नगर की कई गलियों में तार का जाल बिछा हुआ है। लोग नाराज हैं। बिजली निगम में शिकायत करते हैं, मगर सुनवाई नहीं की जा रही है।

    नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लटकी हैं तार

    जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1800 मरीज आते हैं। यहां कई जगह पेड़ों की टहनियों के साथ ही तार सटी हुई हैं। अस्पताल परिसर में कई जगह तार नीचे लटक रही हैं। ऐसे में आने वाले मरीजों और स्वजन के लिए जोखिम बना हुआ है।

    वर्षा होने पर यहां भी हादसे की आशंका बनी हुई है। हैरानी की बात है कि बिजली निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन इस स्थिति में सुधार नहीं कर पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 800 करोड़ से लगेंगे 3 CETP, फरीदाबाद के लोगों को दूषित पानी से मिलेगा छुटकारा

    हमारे क्षेत्र में कई गलियों में बिजली की तार लटक रहीं हैं। गली नंबर 12 में खंभे के साथ ही जमीन पर तार बिखरी है। बिजली निगम को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, ताकि निवासियों को किसी तरह का खतरा न हो। - माधव झा, एसजीएम नगर निवासी

    इन दिनों वर्षा हो रही है। ऐसे में जगह-जगह पेड़ों के बीच लटक रही तार को हटा कर व्यवस्थित तरीके से आपूर्ति दुरुस्त करनी चाहिए। मगर कई बार तार टूट जाती है और बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। - तेज बहादुर सिंह

    समय-समय पर पेड़ों की टहनियाें की छंटाई की जाती है। संबंधित एसडीओ को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पार्कोंं की स्थिति देखें और वहां सुधार करें। किसी कर्मचारी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम