विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बीपीसीएल सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस भरवाते हुए डंपर का सिलेंडर फटा, कई कर्मचारी घायल

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:39 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद के सूरजकुंड में बीपीसीएल सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय एक डंपर का सिलेंडर फट गया। इस हादसे में ...और पढ़ें

सूरजकुंड में बीपीसीएल के सीएनजी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते हुए एक डंपर का सिलेंडर फट गया। जागरण

सूरजकुंड में बीपीसीएल के सीएनजी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते हुए एक डंपर का सिलेंडर फट गया। जागरण

HighLights

  1. सूरजकुंड बीपीसीएल पंप पर डंपर सिलेंडर फटा।

  2. सीएनजी भरवाते समय हुआ यह भीषण हादसा।

  3. कई कर्मचारी घायल, आसपास के लोग सहमे।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड में बीपीसीएल के सीएनजी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते हुए एक डंपर का सिलेंडर फट गया। इस दौरान कई कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के समय शोर इतना तेज हुआ कि आस-पास के लोग सहम गए। इस बीच पंप के कर्मचारियों ने भी फौरन राहत कार्य शुरू किया। 

जानकारी के मुताबिक, सूरजकुंड इलाके में मंगलवार दोपहर सीएनजी भरवाते समय एक ट्रक के सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। हादसे में ट्रक चालक, हेल्पर और सीएनजी पंप के दो ऑपरेटर घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पंप पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया था। इस दौरान वहांचालक शाहिद और हेल्पर मौजूद थे, जबकि पंप ऑपरेटर अच्चिदानंद वाहन में गैस भर रहा था। इसी दौरान ट्रक में लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई।

हादसे में शाहिद, ऑपरेटर अच्चिदानंद, सचिन और हेल्पर घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सिलेंडर में तकनीकी खराबी थी या गैस भरते समय किसी अन्य कारण से दबाव बढ़ा, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बीपीसीएल सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस भरवाते हुए डंपर का सिलेंडर फटा, कई कर्मचारी घायल

यह भी पढ़ें- घर में अकेली पाकर BCA छात्रा पर ब्लेड से हमला, फरीदाबाद में खौफनाक वारदात; नकाबपोश फरार