Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे 3 युवकों को दबोचा, क्राइम ब्रांच ने बरामद किए अवैध हथियार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, ...और पढ़ें

    तीन आरोपी गिरफ्तार। फोटो - AI जनरेटेड

    तीन आरोपी गिरफ्तार। फोटो - AI जनरेटेड

    HighLights

    1. सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

    2. आरोपितों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद।

    3. बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपितों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। उनके पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन और कारतूस बरामद किए है।

    क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सेक्टर-30 मार्केट के पास तीन युवक घूम रहे हैं। उनके पास हथियार भी है। पुलिस ने नाकाबंदी करके तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- दादरी गोलीकांड में घायल हिसार के हिस्ट्रीशीटर की मौत, छठा आरोपी गिरफ्तार; बाबा-कासनी गैंग के बीच गैंगवार

    पुलिस की ओर से अभी पकड़े गए युवकों और उनका पता उजागर नहीं किया गया है। एसीपी अमन यादव के अनुसार पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।