Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दादरी गोलीकांड में घायल हिसार के हिस्ट्रीशीटर की मौत, छठा आरोपी गिरफ्तार; बाबा-कासनी गैंग के बीच गैंगवार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

    चरखी दादरी में स्कार्पियो सवार युवकों पर हुई फायरिंग में घायल हिसार के कीर्तिमान की मौत हो गई है। पुलिस ने इस गैंगवार से जुड़े मामले में छठे आरोपी को ...और पढ़ें

    दादरी गोलीकांड में घायल हिसार के हिस्ट्रीशीटर की मौत। फोटो जागरण

    दादरी गोलीकांड में घायल हिसार के हिस्ट्रीशीटर की मौत। फोटो जागरण

    HighLights

    1. चरखी दादरी गोलीकांड में घायल हिसार के कीर्तिमान की मौत।

    2. पुलिस ने गैंगवार से जुड़े मामले में छठा आरोपी पकड़ा।

    3. हमला बाबा गैंग द्वारा कासनी गैंग पर किया गया था।

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरीर। चरखी दादरी के कोर्ट रोड पर सिटी पुलिस थाना के सामने बीते वीरवार को स्कार्पियो सवार युवकों पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में घायल सात युवकों से एक युवक की मौत हो गई। मृतक कीर्तिमान हिसार जिले के टोकस गांव का रहने वाला था और हमले में उसे गर्दन व पैरों में तीन गोलियां लगी थी। पुलिस ने मामले में छठे आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    वहीं, अब तक की जांच में सामने आया है कि यह हमला बाबा गैंग से जुड़े युवकों द्वारा कासनी गैंग से जुड़े युवकों पर किया गया था। उल्लेखनीय है कि छह अगस्त को दादरी कोर्ट में पेशी भुगतकर लौट रहे स्कार्पियो सवार सात लोगो पर तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

    रोहतक पीजीआई रेफर

    इस दौरान हुई करीब 30 राउंड फायरिंग में स्कार्पियो सवार अमित फतेगढ़िया, अंकित मानकावास, कीर्तिमान हिसार, कृष्ण महेंद्रगढ़, सूरज मानहेरू, अमित भिवानी, सन्नी उर्फ विजय ये सातों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल को पहले स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत हो देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

    कीर्तिमान की हालत अधिक खराब होने के कारण उसको गुरुग्राम ले जाया गया। लेकिन घटना के चौथे दिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चरखी दादरी डीएसपी साहिल ढिल्लो ने बताया कि मृतक कीर्तिमान पर 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, पुलिस की छह टीमें लगातार गोलीकांड को अंजाम देने वाले तीनों शूटर की तलाश में जुटी हुई हैं।

    खबरें और भी

    गैंगवार से जुड़ा है मामला

    घटना के शुरूआत से ही इसे गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन उस दौरान गैंगवार से संबंधित साक्ष्य सामने नहीं आए। लेकिन पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी है उसमें स्पष्ट हो गया है कि यह सीधे तौर पर गैंगवार से जुड़ा मामला है।

    मामले में पुलिस ने बाबा गैंग सरगना रोहित कलियाणा सहित छह साजिशकर्ता गिरफ्तार किए हैं। डीएसपी साहिल ढिल्लो ने बताया कि रविवार को मामले में साजिशकर्ता फतेहगढ़ निवासी विश्वजीत उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया है।