दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब फरीदाबाद से भी जुड़ेगा, ट्रोनिका सिटी से 65 किमी का नया रूट राह करेगा आसान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का फरीदाबाद तक विस्तार किया जाएगा, जिससे ट्रोनिका सिटी से नोएडा और फरीदाबाद तक 65 किलोमीटर का नया मार्ग बनेगा। ...और पढ़ें

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद की सीधी और सुगम कनेक्टिविटी हो जाएगी बल्कि यहां से देहरादून एक्सप्रेसवे तक का सफर मिनटों में तय हो सकेगा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को बढ़ाकर फरीदाबाद तक करने की परियोजना तैयार की जा रही है। एक्सप्रेसवे का विस्तार ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद से शुरू होगा। यहां से नोएडा और फरीदाबाद तक एक्सप्रेसवे बनेगा। इस 65 किलाेमीटर लंबे रूट पर 7500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना से न केवल फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद की सीधी और सुगम कनेक्टिविटी हो जाएगी बल्कि यहां से देहरादून एक्सप्रेसवे तक का सफर मिनटों में तय हो सकेगा।
परियोजना को बढ़ाएंगे आगे
इससे शहर के एक लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। याद रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को इसका औपचारिक उद्घाटन कर दिया था। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक का पूरा 213 किलोमीटर लंबा मार्ग जनता के लिए खुल चुका है। इसी परियोजना को आगे बढ़ाने की बात है।
प्रदेश सरकार दे चुकी है स्वीकृति
मंत्री बोले, नए रास्तों से जुड़ेगा शहर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कई साल से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे परियोजना को धरातल पर लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। करीब एक दशक से यह योजना फाइलों में है जबकि प्रदेश सरकार इसे स्वीकृति दे चुकी है।
अब केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सिफारिश पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस परियोजना पर कागजी काम करने के लिए हामी भर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद नए रास्तों से जुड़ेगा, इससे हर नागरिक का सपना पूरा होगा।
खबरें और भी
यातायात जाम से मिलेगी राहत
इस परियोजना से एनसीआर में यातायात जाम काफी हद तक कम होगा और यात्रियों का सफर भी आसान और तेज हो जाएगा। फिलहाल, फरीदाबाद से नोएडा व गाजियाबाद की सीधी व सुगम कनेक्टिविटी नहीं है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद चुनाव विवाद मामले में मंत्री विपुल गोयल की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, 29 मई को होगी अगली सुनवाई
यह भी पढ़ें- अब आसान होगा नोएडा-फरीदाबाद का सफर, नितिन गडकरी ने शाहपुर एक्सेस कंट्रोल सिक्स लेन हाईवे का किया निरीक्षण
यह भी पढ़ें- सैनी सरकार का बड़ा फैसला, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत NCR में सीएनजी-इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर