नकली टाटा चाय का बड़ा खेल उजागर, फरीदाबाद में तीन दुकानों पर छापामारी; 387 पैकेट जब्त
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच एनआइटी ने बल्लभगढ़ के मेन बाजार में तीन दुकानों पर छापा मारकर टाटा ब्रांड की नकली चाय के 387 संदिग्ध पैकेट बरामद किए हैं। य ...और पढ़ें
-1786355313540_m.webp)
छापामारी में टाटा ब्रांड की चाय के 387 पैकेट बरामद। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
फरीदाबाद में तीन दुकानों पर नकली टाटा चाय बरामद।
क्राइम ब्रांच एनआइटी ने 387 संदिग्ध पैकेट जब्त किए।
कॉपीराइट एक्ट के तहत हुई यह बड़ी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआइटी की टीम ने बल्लभगढ़ के मेन बाजार में तीन दुकानों पर छापामारी कर टाटा ब्रांड की चाय के 387 संदिग्ध पैकेट बरामद किए हैं।
शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दुकानों से अलग-अलग पैकिंग में चाय के पैकेट कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक शिकायत में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कॉपीराइट और ब्रांड का अवैध इस्तेमाल कर नकली टाटा प्रीमियम टी बेचने का आरोप लगाया गया है।
बल्लभगढ़ थाने में की थी शिकायत
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से अधिकृत विधिक सलाहकार प्रभात गुप्ता, स्पीड सर्च सिक्योरिटी लिमिटेड ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी।
शिकायत में बताया गया कि मेन बाजार की कुछ दुकानों पर टाटा ब्रांड का दुरुपयोग करते हुए नकली टाटा प्रीमियम टी तैयार कर उसे असली उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा है।
संदिग्ध चाय के पैकेट बरामद किए
शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच एनआइटी की टीम ने मेन बाजार में अलग-अलग दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों से संदिग्ध चाय के पैकेट बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट हब में 2.89 लाख की हेराफेरी, असली की जगह रखते थे नकली सामान; तीन के खिलाफ मुकदमा
पुलिस के अनुसार, बरामद पैकेटों में 250 ग्राम के 344, एक किलोग्राम के 12, टाटा चाय के 14 और 500 ग्राम के 17 पैकेट शामिल हैं। इस तरह कुल 387 पैकेट कब्जे में लिए गए हैं।