Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लिपकार्ट हब में 2.89 लाख की हेराफेरी, असली की जगह रखते थे नकली सामान; तीन के खिलाफ मुकदमा

    By Jitendra Pandey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 12 Jan 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

    फ़्लिपकार्ट के अलीगढ़ हब में इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी में 2.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तीन कर्मचारियों, ईशु, यश मोहन वाष्र्ण ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    संसू, लोधा (अलीगढ़)। देश की नामी ई-कामर्स कंपनी फिलिपकार्ट के हब से इलेक्ट्रानिक सामान की डिलीवरी के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। कंपनी की शिकायत पर थाना रोरावर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

    कंपनी के ईओ राकेश कुमार शर्मा ने रोरावर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमा के अनुसार जुलाई और अगस्त माह में डिलीवरी के लिए हब से भेजे गए सैमसंग व शाओमी एलईडी टीवी, इन्वर्टर, एसी, इंडक्शन कुकर, प्रेशर कुकर और सूटकेस को कस्टमर न मिलने का बहाना बनाकर रिटर्न दिखाया गया।

    इसके बाद डिब्बों से असली सामान निकालकर उनकी जगह नकली आइटम रखकर हब में वापस जमा करा दिए गए। जांच में सामने आया कि तमोली पाड़ा अलीगढ़ निवासी ईशु और सराय हकीम पोल निवासी यश मोहन वाष्र्णेय ने योजनाबद्ध तरीके से इस हेराफेरी को अंजाम दिया।

    एक दिसंबर 2025 को मथुरा माट और हस्तपुर क्षेत्र में ईशु, यश मोहन ने श्रीरामपुरम प्रिंस नगर कालोनी निवासी राहुल कुमार के सहयोग से एलईडी टीवी की डिलीवरी के दौरान भी इसी तरह की गड़बड़ी की। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि अब तक 21 शिपमेंट में इस तरह की हेराफेरी सामने आ चुकी है।

    खबरें और भी

    जिससे कंपनी को कुल 2 लाख 89 हजार 265 रुपये का नुकसान हुआ है। सभी बदले गए शिपमेंट की ट्रैकिंग आईडी और दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। थाना रोरावर पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।