विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Metro के यात्री ध्यान दें! 16 अगस्त तक स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती, लग सकती हैं लंबी कतारें

Published: Sun, 09 Aug 2026 12:07 PM (GMT+05:30)

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में 9 से 16 अगस्त तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा कड़ी।

  2. 9 से 16 अगस्त तक स्टेशनों पर सघन जांच होगी।

  3. यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलना होगा।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़।  स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की जा रही है। ग्रीन लाइन से बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को भी कुछ दिन सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त समय के साथ यात्रा करनी होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार 9 से 16 अगस्त तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) द्वारा सघन सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके चलते विशेषकर पीक आवर्स में कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं।

डीएमआरसी के कार्पोरेट कम्यूनिकेशंस के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यात्रियों की जांच और अधिक अधिक गहन तरीके से की जाएगी। सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लगने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सामान्य दिनों की तुलना में कुछ अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

बहादुरगढ़ के यात्रियों को अतिरिक्त समय के साथ निकलने की सलाह

इधर, बहादुरगढ़ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशनों से दिल्ली के लिए सफर करते हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना है।

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान सीआइएसएफ कर्मियों का पूरा सहयोग करें तथा जांच प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने में मदद करें। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 16 अगस्त तक लागू रहेगी और इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें- अब मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा से ग्रेनो वेस्ट, 7.5 किमी लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर बनेंगे 5 मेट्रो स्टेशन

यह भी पढ़ें- दिल्ली में शिवरात्रि तक सड़कों पर संभलकर निकलें, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी