Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गांवों की गलियों से लेकर हाईवे तक जलभराव, भारी बारिश से बढ़ी बहादुरगढ़ के लोगों की मुश्किलें

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:53 PM (IST)

    बहादुरगढ़ में लगातार बारिश से गांवों की गलियों से लेकर हाईवे तक जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। निकासी व्यवस्था ठप होने के ...और पढ़ें

    गांवों की गलियों से हाईवे तक जलभराव। जागरण

    गांवों की गलियों से हाईवे तक जलभराव। जागरण

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में बरसात का दौर शनिवार को भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण गांवों की गलियों से लेकर हाईवे तक जलभराव की स्थिति बन गई है।

    शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 69.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि इसके बाद दोपहर में 11 एमएम और बारिश हुई। बारिश के बीच निकासी इंतजाम ठप होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अंडरपास में पानी भरने के कारण इसे बंद कर दिया गया। शनिवार को दिनभर यहां से पानी की निकासी का काम चलता रहा।

    बारिश के कारण सब्जी मंडी एक बार फिर जलमग्न हो गई। मंडी में पानी जमा होने से दुकानदारों और यहां पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं लोवा खुर्द गांव में भी बड़े हिस्से में जलजमाव हो गया।

    लोवा खुर्द को क्षेत्र के विधायकों का गांव माना जाता है। गांव के सरपंच ने बताया कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पंप सिस्टम लगाया गया है। बारिश के बाद कुछ समय के लिए पानी एकत्रित होता है, जिसके बाद मोटर पंप के जरिये उसकी निकासी कर दी जाती है। यह व्यवस्था हाल ही में की गई है।

    इधर, शहर की कॉलोनियों और सेक्टरों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति लगातार बन रही है। कई जगह पानी जमा होने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई। सिविल अस्पताल परिसर में भी कई स्थानों पर पानी भर गया।

    पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा

    अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। लगातार बारिश से जहां जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है, वहीं मौसम का असर शहर की सड़कों और संपर्क मार्गों पर भी देखने को मिला। कई स्थानों पर पानी जमा होने से सफर आसान नहीं रहा।

    खबरें और भी

    लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में नगर निगम के दावे फेल, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें; वसुंधरा-इंदिरापुरम की तस्वीरें खोल रही पोल

    किसानों को बारिश से राहत

    क्षेत्र में लगातार बारिश से किसानों को फिलहाल राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त पानी होने के कारण कुछ स्थानों पर शनिवार को भी धान की रोपाई का काम किया गया। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि धान की रोपाई के लिए अब समय काफी आगे निकल चुका है। देर से रोपाई करने पर फसल की अवधि और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों को मौसम और फसल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही आगे का कार्य करने की सलाह दी जा रही है।