Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आप लोग नई नवेली दुल्हन हैं', गुजरात में डॉक्टर की खुदकुशी के बाद फैकल्टी मेंबर की टिप्पणी की होगी जांच

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:44 PM (IST)

    गुजरात के सूरत में डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या के मामले में सीनियर रेजिडेंट्स द्वारा उत्पीड़न और एक फैकल्टी मेंबर की आपत्तिजनक टिप्पणी का खुलासा हुआ ...और पढ़ें

    डॉक्टर पांड्या सुसाइड केस की जांच तेज।

    डॉक्टर पांड्या सुसाइड केस की जांच तेज।

    HighLights

    1. डॉ. हर्ष पंड्या आत्महत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे।

    2. फैकल्टी मेंबर की 'नई नवेली दुल्हन' वाली टिप्पणी।

    3. चार फैकल्टी मेंबर्स को कारण बताओ नोटिस जारी।

    डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात के सूरत में न्यू सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल में रहने वाले डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मामले की जांच के दौरान एक फैकल्टी मेंबर ने कथित तौर पर फर्स्ट-ईयर स्टूडेंट्स से कहा कि उन्हें सीनियर रेजिडेंट्स की तरफ से होने वाली परेशानी को सहना होगा।

    जांच कर रही कमेटी को पता चला कि कुछ फर्स्ट-ईयर स्टूडेंट्स ने शुक्रवार शाम दो फैकल्टी मेंबर्स से मिलकर सीनियर रेजिडेंट्स द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। वहीं दूसरी ओर सेकंड-ईयर रेजिडेंट्स ने शिकायत की थी कि जूनियर्स उन्हें सौंपे गए काम नहीं कर रहे थे।

    'ये सब तो झेलना ही पड़ता है'

    एक फैकल्टी मेंबर ने कथित तौर पर फर्स्ट-ईयर स्टूडेंट्स से कहा, "आप लोग नई नवेली दुल्हन हो, ये सब तो झेलना ही पड़ता है।" कमेटी ने फैकल्टी मेंबर्स को सीनियर और जूनियर रेजिडेंट्स के बीच तनाव को सुलझाने में दखल न देने और पढ़ाई-लिखाई का अच्छा माहौल न बनाने के लिए दोषी पाया।

    फैकली मेंबर्स को जारी हुए कारण बताओ नोटिस

    जांच के बाद सूरत के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के चार फैकल्टी मेंबर्स माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. सुमैया मुल्ला, डॉ. संगीता राजदे, डॉ. योगिता मिस्त्री और डॉ. लतिका पुरोहित को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

    खबरें और भी

    जांच कमेटी की सह-अध्यक्षता जीएमसी के डीन डॉ. जयेश ब्रह्मभट्ट और न्यू सिविल हॉस्पिटल की सुपरिटेंडेंट डॉ. पारुल वडगामा ने की थी। इस कमेटी में डॉक्टर्स, एक मामलतदार, पुलिस इंस्पेक्टर, स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के रिप्रेजेंटेटिव और पेरेंट्स के रिप्रेजेंटेटिव वगैरह शामिल थे।

    कॉलेज काउंसिल ने सर्वसम्मति से समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी। बाद में ऐसी घटनाओं को रोकने के मकसद से इसकी समीक्षा की गई और फिर इसे राज्य सरकार को सौंप दिया गया।

    क्या है मामला?

    अरावली जिले के रहने वाले 29 साल के डॉ. हर्ष पांड्या ने रविवार को सूरत के सरकारी मेडिकल कॉलेज कैंपस में आत्महत्या कर ली थी। वह एमडी माइक्रोबायोलॉजी के फर्स्ट-ईयर के स्टूडेंट थे। वे अपने पीजी हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटके पाए गए। वे न्यू सिविल हॉस्पिटल में अपनी तय इमरजेंसी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे और साथियों के फोन का भी कोई जवाब नहीं दे रहे थे।

    उनके पिता सुभाष पांड्या ने बताया कि पांड्या ने पहले सीनियर्स द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी। उनकी मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने आंतरिक जांच के आदेश दिए, जबकि खतोदरा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।

    यह भी पढ़ें: सूरत: डॉक्टर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, रैगिंग के आरोप में 4 सीनियर चिकित्सक 6 महीने के लिए निलंबित