विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Virat Kohli ने Cristiano Ronaldo के बारे में दी थी कड़ी चेतावनी, फुटबॉल की दुनिया दोहरा रही वो गलती

Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:46 PM (IST)

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो इस समय आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। पुर्तगाल के स्‍ट्राइकर फीफा विश्‍व 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ कमाल नहीं बिखेर सके।

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो और विराट कोहली

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो और विराट कोहली

HighLights

  1. पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

  2. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो इस मुकाबले में अपना जलवा नहीं बिखेर सके

  3. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो इस समय आलोचनाओं से घिरे हुए हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। रोनाल्‍डो बुधवार को फीफा विश्‍व कप 2026 में पुर्तगाल के पहले मैच में कोई कमाल नहीं दिखा सके, जिसने डीआर कांगो के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला।

41 साल के रोनाल्‍डो ने इस मुकाबले में स्‍ट्राइकर की भूमिका निभाई, लेकिन पूरी तरह बेअसर साबित हुए। 143 अंतरराष्‍ट्रीय गोल करने वाले रोनाल्‍डो के एक मैच में नहीं चलने से फुटबॉल पंडित और फैंस भड़क गए। टीम में रोनाल्‍डो के चयन पर सवाल करने लगे।

कोहली की चेतावनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने तीन साल पहले क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के बारे में एक कड़ी चेतावनी दी थी, जिसे यहां याद करना महत्‍वपूर्ण है। याद दिला दें कि रोनाल्‍डो तीन साल पहले रियाद ऑल स्‍टार्स के लिए खेले थे, जिसका मुकाबला पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ था। रियाद ऑल स्‍टार्स में अल-हिलाल और अल-नासर क्‍लब के खिलाड़ी एकसाथ खेले थे।

वहीं, पीएसजी में लियोनेल मेसी, नेमार जूनियर और कायलिन एमबापे जैसे दिग्‍गज थे। रोनाल्‍डो ने इस मुकाबले में दो गोल दागकर टीम को 4-3 से जीत दिलाई थी। तब कोहली ने दुनिया को चेतावनी दी थी कि 38 की उम्र में रोनाल्‍डो को हल्‍के में लेने की गलती नहीं करें।

कोहली का बयान

38 की उम्र में उच्‍च स्‍तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। फुटबॉल विशेषज्ञ जो बैठकर आकर्षण पाने के लिए हर सप्‍ताह उनकी आलोचना करते हैं, वो अब शांत हैं क्‍योंकि उन्‍होंने दुनिया के शीर्ष क्‍लब के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन किया। और उन्‍हें खत्‍म माना जा रहा था।

-

विराट कोहली, भारतीय क्रिकेटर

रोनाल्‍डो से ली प्रेरणा

कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान फीफा डॉट कॉम से बातचीत में कहा था, 'मेरे लिए क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो सभी से ऊपर हैं। उनकी प्रतिबद्धता और वर्क एथ‍िक की तुलना नहीं की जा सकती। वो हर मैच में इसका प्रमाण देते हैं। वो जिस भी क्‍लब में खेले, मैं उसका समर्थन करूंगा। मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है।'

रोनाल्‍डो के लिए आगे क्‍या

बता दें कि पुर्तगाल को ग्रुप के में कोलंब‍िया, डीआर कांगो और उज्‍बेकिस्‍तान के साथ रखा गया है। पुर्तगाल का अगला मुकाबला 23 जुलाई यानी मंगलवार को उज्‍बेकिस्‍तान से होगा। 7 नंबर की जर्सी पहनने वाले रोनाल्‍डो इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करके आलोचकों को करारा जवाब देने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: कांगो के आगे खिसियाया पुर्तगाल, रोनाल्डो की शुरुआत हुई बेहद निराशाजनक

यह भी पढ़ें: कौन हैं लियोनेल मेसी की पत्‍नी? बचपन के प्‍यार को बनाया हमसफर जो आज जी रही लग्‍जरी लाइफ