विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हारते ही लंदन में बवाल, सड़कों पर मोरक्को के प्रशंसक

Published: Sat, 11 Jul 2026 08:32 AM (IST)

फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन में हिंसा भड़क उठी, जिसमें ...और पढ़ें

मोरक्को के फैंस ने मचाया उत्पात

मोरक्को के फैंस ने मचाया उत्पात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्लीः फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के विरुद्ध मोरक्को की हार के तुरंत बाद लंदन और पेरिस में हालात बेकाबू हो गए। ब्रिटेन के अखबार डेली मेल के मुताबिक जैसे ही मैच खत्म हुआ, लंदन में कई जगहों पर हिंसा होने लगी।

लोगों द्वारा पुलिस पर फेंकी गई चीजों से घायल एक अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सड़कों पर उतरी भीड़ के हमलों में कई लोगों के चोटिल होने की खबर है। हालात बिगड़ते देख दंगारोधी दल को सड़क पर उतारना पड़ा।

मोरक्को के फैंस ने मचाया उत्पात

बोस्टन में फ्रांस के हाथों मोरक्को की हार के बाद हुए इस बवाल में ज्यादातर लोग मोरक्को की जर्सी में दिख रहे थे। इन लोगों ने सड़कों पर हंगामा करने के साथ पुलिस वालों के साथ हिंसा भी की। इस दौरान आगजनी की कोशिशें भी देखने को मिलीं। हालांकि पेरिस से आई खबरों में हिंसा की ज्यादा शिकायत देखने को नहीं मिली। यहां प्रशंसकों के उत्साह से कानून व्यवस्था में थोड़ी परेशानी रही लेकिन हिंसा की खबरें नहीं आई।

लगातार तीसरा सेमीफाइनल

फ्रांस के लगातार तीसरे विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के जश्न में लोगों ने पेरिस की सड़कों पर बहुत देर तक पार्टी की और जश्न मनाया। पिछले हफ्ते नीदरलैंड्स के विरुद्ध जीत के बाद नीदरलैंड्स में रह रहे मोरक्को के लोगों ने जमकर बवाल काटा था और इस दौरान इन लोगों ने डच पुलिस के साथ हिंसा भी की थी। इस मैच के बाद सड़क पर उतरे मोरक्को के समर्थकों ने नीदरलैंड्स के कई शहरों में जमकर हंगामा किया था। घंटे भर तक जीत का जश्न मनाने के बाद ये लोग हिंसा पर उतारू हो गए थे और पुलिस को इन्हें संभालने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: रूइज और मेरिनो के मैजिक से स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, बेल्जियम का सपना हुआ चकनाचूर

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जिससे डर रहा है पूरा इंग्लैंड, वह है एर्लिंग वाइकिंग हालैंड