विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA WC: मेक्सिको नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, साउथ कोरिया को लुईस रोमो के गोल ने दिया सदमा

Updated: Fri, 19 Jun 2026 10:15 AM (IST)

मेक्सिको ने साउथ कोरिया की चूक का फायदा उठाते हुए 1-0 से जीत दर्ज की आर वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

जीत का जश्‍न मनाते हुए मेक्सिको के खिलाड़ी

जीत का जश्‍न मनाते हुए मेक्सिको के खिलाड़ी

HighLights

  1. मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से मात दी

  2. मेक्सिको वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

  3. मेक्सिको की जीत के हीरो लुईस रोमो रहे

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मेक्सिको ने फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-ए के मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 से मात दी। इसी के साथ मेक्सिको वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। मेक्सिको की जीत के हीरो लुईस रोमो रहे, जिन्‍होंने 50वें मिनट में गोल दागा।

मेक्सिको के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है क्‍योंकि 2022 में वो ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। लुईस रोमो ने 50वें मिनट में गोल दागा जब साउथ कोरिया के गोलकीपर किम सियूंग ग्‍यू अपने डिफेंडर ली गी ह्यूक से भिड़ गए और गेंद को डी एरिया के अंदर गिरा दिया। रोमो ने कमजोर गेंद को अपने कब्‍जे में करके आसानी से जाली के अंदर भेद दिया।

साउथ कोरिया ने गंवाया मौका

साउ‍थ कोरिया के पास 87वें मिनट में बराबरी करने का गोल्‍डन चांस था। चो ग्‍यू सूंग ने गोल के करीबी क्षेत्र से हेडर जमाया, लेकिन मेक्सिको के गोलकीपर रउल रांगेल इसे रोकने में कामयाब हो गए। इसके बाद उन्‍होंने रिबाउंड पर शानदार बचाव किया और साउथ कोरिया को गोल करने से रोक दिया।

नंबर-1 पर मेक्सिको

बता दें कि मेक्सिको की टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर काबिज है। उसके 2 मैचों में छह अंक हैं। इसके अलावा ग्रुप-ए में साउथ कोरिया, चेक गणराज्‍य और साउथ अफ्रीका क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। साउथ कोरिया के तीन अंक हैं जबकि चेक गणराज्‍य और साउथ अफ्रीका के 1-1 अंक हैं।

याद दिला दें कि प्रत्‍येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। इन्‍हें फिर तीसरे स्‍थान पर रहने वाली आठ टीमों का साथ मिलेगा। 48 टीमों का विस्‍तार करने के बाद पहली बार वर्ल्‍ड कप में राउंड ऑफ 32 खेला जाएगा। 16 टीमों का सफर पहले ही दौर में समाप्‍त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- CAN vs QAT: जोनाथन डेविड की हैट्रिक से कनाडा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इस्‍माइल की चोट ने बढ़ा दी टेंशन

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अल-कायदा ने पिता को उतारा था मौत के घाट, बेटे अयमेन हुसैन ने अब वर्ल्ड कप में रचा इतिहास