Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असम के 'गोल्डन बूट' फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:11 PM (IST)

    असम के मशहूर फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा, जिन्हें 'गोल्डन बूट वाला खिलाड़ी' कहा जाता था, का 71 वर्ष की आयु में गुवाहाटी में निधन हो गया। वे बढ़ती उम्र से ...और पढ़ें

    मशहूर फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा का निधन

    मशहूर फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा का निधन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, गुवाहाटी: 'गोल्डन बूट वाला खिलाड़ी' का विशेषण पाने वाले असम के मशहूर फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा का शनिवार को गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। संगमा पिछले कुछ वर्षों से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।

    उनका अंतिम संस्कार रविवार को होने की संभावना है। फुटबॉल में अपने शानदार कौशल के लिए संगमा को 'गोल्डन बूट वाला खिलाड़ी' कहा जाता था। वह राज्य पुलिस टीम का हिस्सा थे और उन्होंने संतोष ट्रॉफी में कई सत्र तक असम का प्रतिनिधित्व भी किया था।

    असम सरकार ने दिया था सम्मान

    संगमा को 2022 में राज्य के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'असम सौरभ' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने असम पुलिस टीम को बोरदोलोई ट्रॉफी और स्वतंत्रता दिवस कप सहित कई ट्रॉफियां जीतने में भी मदद की। संगमा को 1970 के दशक के मध्य में इंडोनेशिया और थाईलैंड में खेले गए तीन अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया था।

     

    नार्थईस्ट यूनाइटेड ने जताया दुख

    नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम असम के मशहूर फुटबॉलरों में से एक गिलबर्टसन संगमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं जिन्हें गोल्डन बूट वाला खिलाड़ी कहा जाता था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भी संगमा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें- पेरू के एलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में ट्रेजडी, 1 की मौत और 47 लोग घायल

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ वालों के लि‍ए अच्‍छी खबर: फुटबाल चौक से दिल्ली-देहरादून बाईपास तक बागपत रोड का चौड़ीकरण कार्य शुरू