मेरठ वालों के लिए अच्छी खबर: फुटबाल चौक से दिल्ली-देहरादून बाईपास तक बागपत रोड का चौड़ीकरण कार्य शुरू
Meerut News : मेरठ में बागपत रोड का चौड़ीकरण और सुदृढीकरण कार्य शुरू हो गया है। फुटबाल चौक से दिल्ली-दून बाइपास तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
फुटबाल चौक से दिल्ली-दून बाईपास तक होगा निर्माण कार्य।
13 करोड़ की लागत से 14 से 17 मीटर चौड़ी होगी सड़क।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहरी क्षेत्र में बागपत रोड का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कार्य शुरू हो गया है। फुटबाल चौक से दिल्ली-देहरादून बाइपास तक बागपत रोड का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण होगा। इसमें दोनों तरफ एक से डेढ़ मीटर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
इसके लिए शासन ने लगभग 13 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। वर्तमान में सड़क की वर्तमान चौड़ाई 14 मीटर (7-7 मीटर) है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद यह कुल 17 मीटर तक हो जाएगी। सड़क का नवीनीकरण भी होगा।
सड़क पर बिटुमिन की डबल लेयर डाली जाएगी। साथ ही पुराने व जर्जर डिवाइडर को तोड़कर नये सिरे से बनाया जाएगा। पुराने डिवाइडर को तोड़कर मलबा हटा दिया गया है। इन सब कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क की नाप जोख शुरू कर दी है।
सड़क की सेंटर लाइन से दोनों तरफ की चौड़ाई को फीते से नापकर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। साथ ही यूटिलिटी शिफ्टिंग के अंतर्गत दोनों तरफ बिजली के पोल स्थानांतरित होंगे। यह कार्य भी शुरू हो गया है। सड़क की चौड़ाई व सुदृढीकरण के बाद जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी.
खबरें और भी
बागपत रोड पर होने वाला कार्य
- विभाग - लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
- सड़क की लंबाई - 4.50 किमी (फुटबाल चौक से दिल्ली-दून बाइपास तक)
- शासन से स्वीकृत लागत - 13 करोड़
- कार्य करने वाली कंपनी - जुनेजा कंस्ट्रक्शन
32 साल बाद लिसाड़ी के हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
मेरठ: लिसाड़ी, नूरनगर, जैनपुर के लोगों के लिए तीन दशकों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। पिछले 32 वर्षों से पेयजल किल्लत और हैंडपंप के खारे पानी की समस्या से जूझ रही करीब 25 हजार आबादी को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा।
नगर निगम और जलनिगम ने आठ करोड़ की पेयजल योजना धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। लिसाड़ी, नूरनगर और जैनपुरी वार्ड आठ के मुख्य मुहल्ले हैं। पेयजल योजना के कार्य के लिए जलनिगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।