विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Krystle D'Souza और रिदा थाराना बने The Traitors सीजन 2 के विनर्स, जीता 66 लाख का प्राइज पॉट

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:39 PM (IST)

क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थाराना ने 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का खिताब जीता, जिसमें उन्होंने 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। 10 एपिसोड और अनगिनत नाटकीय पलों के बाद, करण जौहर ने सीजन के विनर का ऐलान किया।

कितनी मिली पुरस्कार राशि?

क्रिस्टल डिसूजा (Krystal Dsouza) और रिदा थाराना दो ट्रेटर्स हैं जो भरोसे और धोखे के इस खेल में बची हैं। दोनों ने सीजन 2 जीत लिया है। फाइनल में एक बड़ा उलटफेर करते हुए दोनों ने 66 लाख रुपये की भारी भरकम पुरस्कार राशि नाम की।

'सर्कल ऑफ शाक' के अंतिम दौर में क्रिस्टल ने शालिनी पासी को धोखा देकर रिदा को बचाने का फैसला किया। खेल में केवल क्रिस्टल और रिदा ही बची थीं, तब दोनों ने एक-दूसरे पर भरोसा करने का निर्णय लिया। हालांकि, जब उनसे अपनी पहचान बताने को कहा गया, तो पता चला कि दोनों ही 'ट्रेटर्स' थीं, जिससे वे रियलिटी शो की ज्वाइंट विनर बन गईं।

इन लोगों को दिया कॉम्पटीशन

शो में उनका कॉम्पटीशन इनोसेंट मल्लिका शेरावत, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी, दलीप ताहिल से था। इनमें से क्रिस्टल ही एकमात्र ऐसी ट्रेटर थीं जो पहले एपिसोड से ही प्रतियोगिता में बनी हुई थीं। वह अपने साथी ट्रेटर कुल्लू, शाहनील गिल और हरमन सिंघा से आगे निकल गई है। क्रिस्टल ने सातवें एपिसोड में रिदा को अपने साथ शामिल करने का फैसला किया और रिदा ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

करण जौहर ने भी की तारीफ

करण जौहर ने क्रिस्टल की सावधानी भरी रणनीति को सराहा। उनकी रणनीति पर चर्चा करते हुए, फिल्म निर्माता ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा,'आपने बहुत ही समझदारी से खेला है और बताया कि कैसे उन्होंने बिना ज्यादा खुलासा किए अहम चालें चली हैं।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Krystle Dsouza (@krystledsouza)

क्रिस्टल कभी भी ऐसी शख्सियत नहीं रही हैं जिन्हें हर बातचीत में हावी होने की जरूरत हो। वह ज्यादातर समय सतर्क रही हैं, संदेह की दिशा को भांपती रही हैं और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करती रही हैं। लो प्रोफाइल बनाए रखकर और सोच-समझकर कदम उठाकर, उन्होंने गद्दारों के बढ़ते दबाव के बावजूद खेल में बने रहने में कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं - 'ऐसा आदमी लाऊंगी जो...'

यह भी पढ़ें- मुनव्वर-अभिषेक के बाद एक और कंटेस्टेंट का सफाया, Traitor 2 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट; दुविधा में फंसे 2 लोग