Shweta Tiwari के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं - 'ऐसा आदमी लाऊंगी जो...'
मल्लिका शेरावत 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में श्वेता तिवारी के लिए एक अच्छा पार्टनर ढूंढने की जिम्मेदारी ली है। यह सुनकर श्वेता भी चौंक जाती हैं।
-1787242180785_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि द ट्रेटर्स सीजन 2' (The Traitors Season 2) में दो एक्ट्रेस के बीच गहरी दोस्ती हो गई है। मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) यहां आकर पक्की सहेलियां बन गई हैं। दोनों एक्ट्रेस को इस रियलिटी शो में साथ समय बिताते हुए देखा गया है।
रिलेशनशिप को लेकर उनकी हाल की बातचीत चर्चा का विषय बन गई। छठे एपिसोड में, मल्लिका, श्वेता और रिया चक्रवर्ती बिलियर्ड्स रूम में बातचीत कर रही थीं, तभी बात श्वेता की डेटिंग लाइफ पर आ गई। मल्लिका ने बताया कि उन्होंने श्वेता के लिए एक अच्छा पार्टनर ढूंढने की जिम्मेदारी खुद ली है।
श्वेता के लिए कैसा पार्टनर ढूंढ रही हैं मल्लिका?
मल्लिका ने श्वेता से कहा,'मैंने उनसे वादा किया है कि मैं उन्हें एक अच्छे यूरोपियन आदमी से मिलवाऊंगी। जो आपकी कद्र करेगा और आपको अहमियत देगा।'
-1787242512952.webp)
इसके बाद रिया ने मल्लिका से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि डेटिंग के मामले में भारतीय पुरुषों के मुकाबले यूरोपीय पुरुष बेहतर होते हैं। मल्लिका इस सवाल पर हैरान दिखीं और उन्होंने जवाब दिया,'क्या यह भी कोई पूछने वाली बात है? क्या तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है? हां। लेकिन मैं इसे जरूर ठीक करूंगी।' इस पर श्वेता तिवारी हंसते हुए कहती हैं कि मेरे पीछे क्यों पड़ गए?
झूठ नहीं पकड़ पाती श्वेता तिवारी?
आखिरकार शालिनी पासी ने बातचीत में दखल देती हैं और तीनों एक्टर्स से कहती हैं कि वे पुरुषों के बारे में बात करना बंद करें और गेम पर ध्यान दें। श्वेता ने रियलिटी शो के दौरान अपनी शादी के अनुभवों के बारे में भी बात की है। शो के पहले एपिसोड में, उन्होंने अपने पूर्व पतियों के कथित तौर पर धोखा देने के बारे में बात की।
View this post on Instagram
जब होस्ट करण जौहर ने उनसे पूछा, 'आप झूठ पकड़ने में इतने अच्छी नहीं हो सकती?' तो श्वेता ने जवाब दिया,'अपने पति को धोखा करते हुए मैंने ही पकड़ा था।'
श्वेता की पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी। शादी के नौ साल बाद 2007 में दोनों अलग हो गए। 2012 में उनका तलाक हुआ। इसके बाद 2013 में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन घरेलू कलह और उत्पीड़न के आरोपों के बीच 2019 में तलाक की अर्जी देने के बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया।
