Netflix पर आते ही 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म ने मचाया तांडव, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही Crime Thriller
OTT पर आते ही मात्र 2 घंटे की क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) ने नंबर 1 कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है।
-1788516251712_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये फिल्म
HighLights
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये फिल्म
क्राइम थ्रिलर ने कब्जाई नंबर 1 की कुर्सी
116 मिनट की फिल्म ने मचाया कोहराम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी एंटरटेनमेंट का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है और मूवी लवर्स के लिए ये एक बड़ा तोहफा भी है क्योंकि घर बैठे अब ढेर सारा कंटेंट और अलग-अलग जॉनर की फिल्में किफायती सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं।
आते ही नंबर 1 बनी फिल्म
ओटीटी (OTT) पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता है लेकिन कुछ ही फिल्में या सीरीज होती हैं जो ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो पाती हैं। हाल ही में एक सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है। 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म ने आते ही प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमा लिया है।
यह भी पढ़ें- क्या तापसी पन्नू की Gandhari का महाभारत से है कनेक्शन? महाकाव्य से इस तरह जुड़ी है फिल्म की कहानी
यह फिल्म 3 सितंबर को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और 24 घंटे के अंदर ही फिल्म ने नंबर 1 की कुर्सी हथिया ली है। फिल्म की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी है।
-1788516607828.webp)
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के बारे में है जो भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर अपनी छोटी बेटी को खो देती है और एक हिंसक हमले की वजह से कुछ समय के लिए उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। डर और दुख से जूझते हुए, उसे अपने दर्द को पीछे छोड़कर बच्चों की तस्करी करने वाले उस छिपे हुए नेटवर्क का सामना करना पड़ता है जो बहुरूपियों और पुरानी लोक-कथाओं से भरे अजीब शहर 'जॉयपुरा' में चल रहा है।
-1788516629657.webp)
अपनी बेटी और दूसरे लापता बच्चों के हमेशा के लिए गायब हो जाने से पहले उन्हें बचाने के लिए, वह बदले की भावना से भरी एक शक्तिशाली और लगभग पौराणिक शक्ति का रूप ले लेती है।
कौन सी है ये फिल्म?
यह कहानी है गांधारी (Gandhari Movie) की जिसमें तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बानी का रोल प्ले किया है जो एक बच्ची मां है और ट्रेन में उसकी बच्ची का कोई अपहरण करके ले जाता है। इसके बाद तापसी अपनी बेटी को ढूंढने में जी जान लगा देती है लेकिन उसके पहले एक हादसे में उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है।
-1788516645860.webp)
बच्ची को ढूंढते हुए उसे एक बड़ी चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का पता चलता है जो उसके होश उड़ा देता है। तो क्या बानी गैंग का पर्दाफाश कर पाएगी? क्या वह अपनी बच्ची को ढूंढ पाएगी? क्या चाइल्ड ट्रैफिंग में फंसे बच्चों को आजाद करा पाएगी? इन सब सवालों के जवाब देती है गांधारी।
-1788516724843.webp)
गांधारी एक एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म है, जो देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और निर्मित है। इसमें तापसी पन्नू, इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी और मीता वशिष्ठ हैं।
यह भी पढ़ें- Gandhari Review: सुरंग, बच्चियों की तस्करी और खौफनाक सच; रोंगटे खड़े करने वाले थ्रिल में ढीली पड़ी कहानी
