Netflix पर 6 एपिसोड वाली सीरीज ने जमाया कब्जा, ओटीटी पर आते ही बन गई नंबर-1
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही एक लेटेस्ट वेब सीरीज ने नंबर-1 की कुर्सी को कब्जा लिया है। ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर छाई ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये सीरीज
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
6 एपिसोड की कहानी है रोमांचक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीक देखा जाता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कुछ न कुछ नया रिलीज किया जाता है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर एक मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
ओटीटी पर आते ही 6 एपिसोड वाली ये नई सीरीज ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स लंबे समय से सिनेप्रेमियों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बना हुआ है। सिनेमाघरों के अलावा नेटफ्लिक्स पर भी फिल्में और वेब सीरीज देखना फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक लेटेस्ट वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो आते ही कमाल दिखा रही है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज का नाम है- ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)।
-1786254488257.webp)
जी हां 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुए कारगिल युद्ध की अनटोल्ड स्टोरी को नेटफ्लिक्स की इस नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में दर्शाया गया है। 6 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज में भारतीय वायुसेना के शौर्य और बहादुरी का का परिचय देती है। साथ ही उन शूरवीरों का भी गुणगान करती है, जिन्होंने अपने देश के लिए जिंदगी का बलिदान दे दिया था।

ऑपरेशन सफेद सागर में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और महेश मांजरेकर जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में मौजूद है। फिलहाल ये लेटेस्ट वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए इसे देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली परफेक्ट थ्रिलर भी कहा जा सकता है।
खबरें और भी
ऑपरेशन सफेद सागर को मिले पॉजिटिव रिव्यू
दो दिन पहले 7 अगस्त को ऑपरेशन सफेद सागर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। तब से लेकर अब तक ये सीरीज फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से ऑपरेशन सफेद सागर को पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं।