6 एपिसोड की हॉरर रोमांटिक कॉमेडी ने Netflix पर जमाई धाक, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड
Netflix पर लगभग तीन हफ्तों पहले रिलीज हुई एक हॉरर रोमांटिक कॉमेडी टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। ...और पढ़ें
-1786191308979_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हॉरर रोमांटिक कॉमेडी
HighLights
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हॉरर रोमांटिक कॉमेडी
6 एपिसोड की सीरीज ने ओटीटी पर मचाया धमाल
तीन हफ्तों से ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल कोरियन ड्रामा और सीरीज ट्रेंड में हैं, लाखों की तादाद में दर्शक कोरियन कंटेंट के फैन हैं। ऐसे में एक सीरीज जो लगभग 3 हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, टॉप 10 में बनी हुई है।
IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग
हॉरर रोमांटिक कॉमेडी सीरीज को IMDb पर 7.8 की तगड़ी रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं 6 एपिसोड के बाद अब इसके आगे के एपिसोड एक-एक करके रिलीज हो रहे हैं, इसीलिए दर्शकों को और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है कि आखिर अब आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Musafir Cafe के फैंस के लिए गुड न्यूज! अगले सीजन में सुधा के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताएगा चंदर?
डरावनी लेकिन मजेदार है इसकी कहानी
18 जुलाई, 2026 को tvN और Netflix पर रिलीज हुई टेलीविजन सीरीज, 2011 की फिल्म 'स्पेलबाउंड' पर आधारित है जिसमें पार्क यून-बिन ने एक ऐसी होटल CEO की भूमिका निभाई है जो भूत देख सकती है, और यांग से-जोंग ने एक ऐसे प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाया है जो भूतों से बहुत डरता है; ये दोनों मिलकर पुराने अनसुलझे मामलों (कोल्ड केसेस) को सुलझाते हैं।

इस सीरीज का नाम है स्पूकी इन लव (Spooky In Love), जिसकी कहानी है चेओन येओ-री की, जो एक अमीर घराने की वारिस और होटल CEO है। वह छिपकर भूत-प्रेत देखती है और हर रात उन लोगों की आत्माएं उसे परेशान करती हैं जिनकी अन्यायपूर्ण तरीके से मौत हुई थी। दूसरी तरफ मा कांग-वूक है, जो एक प्रॉसिक्यूटर है और अनसुलझे मर्डर केस की जांच करता है। अलौकिक मामलों को सुलझाने के लिए साथ आने के बाद, दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है।
खबरें और भी
-1786191557080.webp)
सीरीज के बारे में
'स्पूकी इन लव', दक्षिण कोरिया (South Korea) की एक हॉरर-रोमांटिक-कॉमेडी टीवी सीरीज है। इसे चोई जंग-मी ने लिखा है और ली मिन-सू ने डायरेक्ट किया है। इसमें पार्क यून-बिन, यांग से-जोंग और ओंग सोंग-वू मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-1786191571078.webp)
यह सीरीज 2011 की फिल्म 'स्पेलबाउंड' पर आधारित है। यह सीरीज 18 जुलाई, 2026 को tvN पर शुरू हुई और हर शनिवार और रविवार को रात 9:10 बजे (KST) प्रसारित होती है। यह नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है, अब तक इसके 6 एपिसोड मौजूद थे लेकिन आज 8 अगस्त को 7वां एपिसोड रिलीज होगा। टोटल 12 की सीरीज में 8वां, 9 अगस्त को, 9वां एपिसोड 15 अगस्त को, 10वां एपिसोड 16 अगस्त को, 11वां एपिसोड 22 अगस्त को, 12वां एपिसोड 23 अगस्त को स्ट्रीम होगा।