Netflix Releases: 15 से 21 जुलाई तक आ रहा है एंटरटेनमेंट का सैलाब, रिलीज होंगी ये 12 धुआंधार फिल्में और सीरीज
नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए 15 से 21 जुलाई बेहद ही शानदार होने वाला है, क्योंकि उन्हें सच्ची घटनाओं से लेकर हॉरर और क्राइम तक अलग-अलग जॉनर की 12 फिल्में ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर आएगा फिल्मों-सीरीज का तूफान/फोटो- Jagran Photos
HighLights
15 से 21 जुलाई तक नेटफ्लिक्स पर आएगी बाढ़
रिलीज होंगी 12 धांसू फिल्में और सीरीज
हॉरर से लेकर सस्पेंस और क्राइम का फुलडोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन की गाड़ी कभी रुकनी नहीं चाहिए, इस बात पर सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का भी पूरा भरोसा है। यही वजह है कि पहला वीक खत्म होने से पहले ही वह आपके लिए कुछ नया लेकर हाजिर हो जाते हैं। 14 जुलाई भले ही अभी न बीता हो, लेकिन उससे पहले ही 15 से 21 जुलाई तक की लिस्ट बिल्कुल तैयार हो चुकी है, तो देर किस बात की है, चलिए फटाफट से दैख लेते हैं पूरी लिस्ट।
द टिक (The Tick)
अमेरिकी सुपरहीरो और कॉमेडी सटायर फ्रेंचाइजी 'द टिक' के नए सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। 9 एपिसोड्स वाली यह क्लासिक सीरीज 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आई है, लेकिन अब इसके दो रीबूट सीजन 15 जुलाई को स्ट्रीमिंग होने हैं, जिसमें टिक के पीटर सेराफिनोविच ने आर्थर की भूमिका ग्रिफिन न्यूमैन ने निभाई है।
रिलीज डेट- 15 जुलाई
जॉनर- कॉमेडी सटायर फ्रेंचाइजी

द हॉक (The Hawk)
इस स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज में विल फेरेल ने लॉन्नी "द हॉक" का किरदार निभाया है। हॉकिन्स जो एक समय पर गॉल्फ की दुनिया के सुपरस्टार कहे जाते थे और नंबर वन खिलाड़ी थे, अब उनका करियर पूरी तरह से थम चुका है। वह बढ़ती उम्र, परिवार में लड़ाई और प्रतिद्वंदियों के बीच यह अपने सुनहरे दौर के बीत जाने की बात को समझने से मना कर देता है।
रिलीज डेट- 16 जुलाई
जॉनर- कॉमेडी सीरीज

द बॉडी इन द लॉकर (The Body In The Locker)
कहानी एक महिला की है, जिसे पिता के गुजर जाने के बाद उनका फाउंडेशन विरासत में मिलता है, लेकिन वह तब शॉक्ड हो जाती है, जब उसे स्टोरेज लॉकेट में एक महिला की लाश मिलती है। जैसे-जैसे परिवार के राज खुलते हैं, उसे पता चलता है कि अभी भी कातिल जिंदा है।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 16 जुलाई
जॉनर- क्राइम ड्रामा

23000 लाइव्स (23000 Lives)
मार्कस गोलर के निर्देशन में बनी यह एक जर्मन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 'जुगेंड रेटेट' की सच्ची घटना से प्रेरित है, जहां कुछ कार्यकर्ताओं का एक गुट क्राउडफंडिंग करके एक जहाज का इंतजाम करता है और 23 हजार लोगों की सफलतापूर्वक जान बचाता है।
रिलीज डेट- 17 जुलाई
जॉनर- सोशल इशू ड्रामा

हार्टस्टॉपर फॉरएवर (Heartstopper Forever)
'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' नेटफ्लिक्स के मशहूर क्वीर टीन ड्रामा का आने वाला फीचर लेंथ फिनाले फिल्म है, जो 17 जुलाई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने इसके चौथे सीजन को रिन्यू नहीं किया है, बल्कि इसे 114 मिनट की फिल्म को सीरीज के फाइनल के तौर पर बनाया। इस शो की क्रिएटर ऐलिस ओसमैन ने लिखा है।
रिलीज डेट- 17 जुलाई
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

द ईस्ट पैलेस (The East Palace)
यह एक आगामी डार्क फैटेंसी सुपरनैचुरल कोरियन ड्रामा सीरीज है, जिसमें भूत-प्रेत, राजशाही राजनीति और 30 साल पुराने श्राप के इर्द-गिर्द की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज में जू-ह्युक, रो यून-सियो, चो सेउंग-वू ने मुख्य किरदार अदा किया है।
रिलीज डेट- 17 जुलाई
जॉनर- सुपरनैचुरल ड्रामा

डिजायर (Desire)
यह एक मैक्सिकन साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी धोखे, जूनून और पारिवारिक ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में लुडविका पलेटा ने लुसेरो का मुख्य किरदार अदा किया है, जो पेशे से एक वकील है, हरा-भरा उसका परिवार है, लेकिन एक गहरा अकेलापन उसे जिंदगी के कई ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देता है, जो जोखिम भरे हैं।
रिलीज डेट- 17 जुलाई
जॉनर- साइकोलॉजिकल ड्रामा

द मैप ऑफ लॉन्गिंग (The Map of Longing)
यह नेटफ्लिक्स पर एक स्पैनिश ड्रामा मिनी सीरीज है, जिसकी कहानी ग्रेटा की है, जिसका मानना है कि उसके पैदा होने का मकसद सिर्फ अपनी बड़ी बहन लूसी की जान बचाना है, जो ब्लड कैंसर से जूझ रही है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब लूसी मर जाती है और ग्रेटा सदमें में अपना अस्तित्व भूल जाती है।
रिलीज डेट- 17 जुलाई
जॉनर- रोमांस मिनी सीरीज

स्पूकी इन लव (Spooky In Love)
यह एक साउथ कोरियन हॉरर रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज है, जिसकी कहानी चोई-जुंग-मी ने लिखी है और डायरेक्टर ली मिन-सू ने इसका निर्देशन किया है। यह साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पेलबाउंड' से इंस्पायर है। जिसकी कहानी एक होटल के सीईओ की है, जो सीक्रेट रूप से भूतों को देखती है और अन्यायपूर्ण तरीके से मार गए लोगों की आत्माएं उसे परेशान करती हैं।
रिलीज डेट- 18 जुलाई
जॉनर- हॉरर रोमांटिक कॉमेडी

द वॉकिंग डेड: डैरिल डिक्सन (The Walking Dead: Daryl Dixon)
द वॉकिंग डेड: डैरिल डिक्सन एक अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक हॉरर ड्रामा सीरीज है, यह इसकी पांचवीं स्पिन ऑफ और छठी सीरीज है, जिसकी कहानी डेरिल डिक्सन फ़्रांस की है, जो तट पर बह गया है और वह ये समझने की कोशिश कर रहा है कि वो उस जगह पर पहुंचा कैसे है। वह अपने गर लौटने की कोशिश करता है, लेकिन उसके रास्ते और भी कठिन होते जाते हैं।
रिलीज डेट- 19 जुलाई
जॉनर- हॉरर ड्रामा

विकेड फॉर गुड (Wicked: For Good)
डेविड जाबेल के निर्देशन में बनी 'विकेड फॉर गुड' एक अमेरिकन म्यूजिकल फंतासी फिल्म है, जो मैडम मॉरिबल ने 'वेस्ट की दुष्ट चुड़ैल' का नाम दिया है और वह जंगल में छिपी हुई जगह से जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखती है।
रिलीज डेट- 20 जुलाई
जॉनर- फैंटेसी ड्रामा

ऑर्डिनरी एंजल्स (Ordinary Angels)
ऑर्डिनरी एंजल्स की कहानी साल 1994 में घटी सच्ची घटना पर आधारित है, जो केंटकी नामक छोटे से शहर में रहने वाली संघर्ष कर रही हेयरड्रेसर के बारे में हैंस, जिसे एक मेहनती विधुर से मिलने के बाद जिंदगी का असली मकसद मिलता है।
रिलीज डेट- 21 जुलाई
जॉनर - ड्रामा
यह भी पढ़ें- Netflix Release:रोंगटे खड़े करने वाली आतंकी घटना से सनी देओल की Ikka तक, 8 से 14 जुलाई तक OTT पर होगा धमाका
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा तूफान, नहीं रुकेगा एक सेकंड मनोरंजन; रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज