Netflix Release:रोंगटे खड़े करने वाली आतंकी घटना से सनी देओल की Ikka तक, 8 से 14 जुलाई तक OTT पर होगा धमाका
नेटफ्लिक्स की 8 से 14 जुलाई की लिस्ट बेहद दिलचस्प है, जहां सनी देओल और अक्षय खन्ना इक्का के साथ आ रहे हैं, तो वहीं 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। ...और पढ़ें

8 से 14 जुलाई की नेटफ्लिक्स रिलीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई का पहला हफ्ता अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ( Netflix) पर 8 से लेकर 14 जुलाई तक रिलीज होने वाली मूवीज और वेब सीरीज की लिस्ट बनकर तैयार हो गई हैं।
7 जुलाई के बाद कई ऐसी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएंगी, जिनका इंतजार ऑडियंस एक लंबे समय से कर रही है, तो चलिए देर किस बात की है फटाफट से 14 जुलाई तक रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट देख लेते हैं।
आइएम नॉट अफ्रेड (I'm Not Afraid)
अपने बच्चों को बचाने के लिए परिवार किस हद तक जाने को तैयार हो जाता है, उसकी एक झलक आपको 'आइएम नॉट अफ्रेड' में देखने को मिलेगी। यह एक मेक्सिको थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी 1986 में सेट की गई है, जहां 10 साल का मिगुएल नाम के लड़के के साथ कई भयानक घटनाएं घटती हैं।
रिलीज डेट- 8 जुलाई
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा तूफान, नहीं रुकेगा एक सेकंड मनोरंजन; रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज
लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी (Little House on the Prairie)
9 तारीख को वेब सीरीज 'लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जिसकी कहानी 19वीं सेंचुरी के अमेरिका मिड वेस्ट में एक परिवार के मुश्किल सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। ये मशहूर पुरानी किताबों पर आधारित एक सीरीज है। जिसमें परिवार के हालातों को सीरीज में खूबसूरती से दर्शाया गया है।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 9 जुलाई
जॉनर- हिस्टोरिकल ड्रामा
मिगुएल एंजल ब्लैंको: द 48 आवर्स दैट चेंज स्पेन (Miguel Angel Blanco: The 48 Hours that Changed Spain)
यह जुलाई 1997 की भयानक और सच्ची घटनाओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। दरअसल, सीरीज की कहानी , बास्क अलगाववादी आतंकवादी समूह ETA की है, जिन्होंने स्पेन के युवा स्थानीय परिषद मिगुएल एंजल ब्लैंको की किडनैपिंग को लेकर है, जिन्होंने स्पेन सरकार को ये अल्टीमेटम देते हुए यह कहा था कि अगर उनके साथियों को नहीं छोड़ा गया तो, वह ब्लैंको को मार डालेंगे। जैसे ही 48 घंटे पूरे हुए आतंकवादियों ने मिगुएला को मार डाला।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
जॉनर- पॉलिटिकल डॉक्युमेट्री सीरीज
इक्का (IKKA)
सनी देओल और अक्षय खन्ना दोनों के ही ओटीटी पर डेब्यू के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 90 के दशक के दोनों सुपरस्टार फिल्म 'इक्का' से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसमें सनी एक वकील का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसमें वह एक ऐसे आदमी का केस लड़ने पर मजबूर हो जाता है, जिसके बारे में उसे पता है कि वह गुनाहगार है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
जॉनर - कोर्टरूम ड्रामा
जोला (Zola)
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'जोला' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म की कहानी ट्विटर के एक थ्रेड की है, जहां एक वेट्रेस की दोस्ती एक एग्जोटिक डांसर से होती है, दोनों अचान एक प्लान बनाते हैं और फ्लोरिडा निकल जाते हैं। उसके बाद उनके जीवन में क्या-क्या घटनाएं घटती हैं, यही सीरीज में दिखाया गया है।
रिलीज डेट- 10 जुलाई
जॉनर- क्राइम कॉमेडी
मिले एंड किक्स (Mile End Kicks)
मिले एंड किक्स 2025 में रिलीज हुई कैनेडियन कमिंग एज रोमांटिक कॉमेडी मूवी है,जिसकी कहानी एक म्यूजिक क्रिटिक बार्बी फेरिरा की है, जो एक किताब लिखने के लिए शहर आता है, लेकिन वहां के लोकल इंडी रॉक सीन और रिश्तों में उलझकर अपना मकसद भूल जाता है। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है।
रिलीज डेट-13 जुलाई
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
द हंगर गेम्स:द बलाड ऑफ सॉन्ग बर्ड एंड स्नेक (The Hunger Games: The Ballad of Songbirds and Snakes )
यह हंगर गेम्स फ्रेंचाइजी की प्रीक्वल है, जिसमें कोरियोलानस स्नो की जवानी की कहानी दिखाई गई है, जहां उसे डिस्ट्रिक्ट 12 की लड़ाई का हेड बनाया जाता है।
रिलीज डेट- 14 जुलाई
जॉनर- सर्वाइवल थ्रिलर
क्वार्टरबैक सीजन 3 (Quarterback season 3)
यह एक अमेरिकी स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री है, जिसका नया सीजन अगले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। नए सीजन में खिलाड़ियों के नए डर और उनके पारिवारिक संघर्ष को दिखाया जाएगा।
रिलीज डेट- 14 जुलाई
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा डॉक्यूमेंट्री
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: रोमांस..सस्पेंस और ड्रामा, 22 से 30 जून तक नेटफ्लिक्स पर आएगी 11 सीरीज-फिल्मों की सुनामी