Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix Releases: इस वीक नेटफ्लिक्स पर लगेगा मनोरंजन का मेला, 1 से 7 मई तक रिलीज होंगी 10 दमदार फिल्में-सीरीज

    Updated: Fri, 01 May 2026 06:26 PM (IST)

    1 से 7 मई के बीच OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सीरीज और फिल्मों का भूचाल आने वाला है, जहां फैंस को सस्पेंस भी मिलेगा और एक्शन भी। नीचे देखें पूरी लिस्ट ...और पढ़ें

    Netflix पर इस वीक रिलीज होंगी 10 सीरीज और फिल्में/ फोटो-  Jagran Graphics

    Netflix पर इस वीक रिलीज होंगी 10 सीरीज और फिल्में/ फोटो- Jagran Graphics

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई-नई सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। इस फ्राइडे क्या-क्या नया रिलीज हुआ, यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 1 मई से 7 मई के बीच कौन-कौन सी दिलचस्प सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। नीचे पढ़ें पूरी लिस्ट:

    स्वैप्ड (Swapped)

    यह एक मजेदार एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें माइकल बी जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने अपनी आवाज दी है। इस एनिमेटेड फिल्म की कहानी एक जंगली जानवर और एक पक्षी के शरीर के आपस में बदल जाने (बॉडी स्वैप) की है। फिल्म का निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है।

    रिलीज डेट: 1 मई
    जोनर: एडवेंचर

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 3 मिनट की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ने OTT पर मचाया तहलका, आते ही टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

    ग्लोरी (Glory)

    पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा स्टारर सीरीज 'ग्लोरी' की घोषणा साल 2025 की शुरुआत में हुई थी। यह सीरीज एक स्पोर्ट्स ड्रामा और क्राइम थ्रिलर है, जो हरियाणा के बॉक्सिंग जगत की काली सच्चाई को उजागर करती है। कहानी उभरते हुए बॉक्सर निहाल सिंह और दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

    रिलीज डेट: 1 मई
    जोनर: क्राइम थ्रिलर / स्पोर्ट्स ड्रामा

    बाइकर (Biker)

    'ग्लोरी' के अलावा नेटफ्लिक्स इंडिया की एक और बड़ी फिल्म 1 मई को रिलीज हुई है, जिसका टाइटल 'बाइकर' है। यह फिल्म भारत में मोटोक्रॉस और ऑफ-रोड मोटरसाइकिल रेसिंग की दुनिया को दिखाती है। छोटे शहर के एक लड़के का सपना भारत का सबसे बड़ा मोटोक्रॉस चैंपियन बनना है, जिसके लिए वह क्या-क्या करता है, यही फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, सयानी गुप्ता और मीका सिंह नजर आए हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट: 1 मई
    जोनर: स्पोर्ट्स ड्रामा

    लॉर्ड ऑफ द फाइल्स (Lord of the Flies)

    'लॉर्ड ऑफ द फाइल्स' नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। चार एपिसोड की इस मिनी सीरीज की कहानी विलियम गोल्डिंग के मशहूर क्लासिक उपन्यास पर आधारित है। कहानी ब्रिटिश स्कूल के बच्चों के एक गुट की है, जो एक सुनसान आइलैंड पर फंस जाते हैं। शुरुआत में वे राल्फ को अपना लीडर बनाते हैं, लेकिन जल्द ही उनका ग्रुप दो हिस्सों में बंट जाता है। कैसे ये दो गुट एक बड़े खतरे में फंस जाते हैं, यही इस सीरीज में दिखाया गया है।

    रिलीज डेट: 4 मई
    जोनर: साइकोलॉजिकल सर्वाइवल ड्रामा

    डॉ. सुस हॉर्टन सीजन 2 (Dr. Seuss’s Horton 2)

    यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इसका दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। कहानी एक दयालु हाथी हॉर्टन की है, जिसे धूल के एक कण से आवाज आती है। उसे पता चलता है कि वहां 'हू-विले' (Whoville) नाम का एक शहर बसा है और उसमें लोग रहते हैं। जंगल के बाकी जानवर हॉर्टन का मजाक उड़ाते हैं और उस धूल के कण को नष्ट करना चाहते हैं। हॉर्टन को अपनी और अपने छोटे दोस्तों की रक्षा के लिए साहस दिखाना पड़ता है।

    रिलीज डेट: 4 मई
    जोनर: एनिमेटेड सीरीज

    काउंटडाउन: राउजी वर्सेस कारानो (Countdown: Rousey vs. Carano)

    यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें दो MMA फाइटर रोंडा राउजी और जीना कारानो की तैयारी दिखाई गई है। राउजी 2016 के बाद और कारानो 2009 के बाद पहली बार मुकाबला करने जा रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री उनके निजी संघर्ष और इस फाइट की प्रेरणा के पीछे की कहानी को कवर करती है।

    रिलीज डेट: 6 मई
    जोनर: स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री

    वर्स्ट एक्स एवर सीजन 2 (Worst Ex Ever 2)

    'वर्स्ट एक्स एवर' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इसका दूसरा सीजन 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। कहानी प्यार के उस पहलू को दिखाती है, जहां रिश्ते सिर्फ टॉक्सिक ही नहीं, बल्कि कभी-कभी जानलेवा भी हो जाते हैं। इसके एपिसोड्स में अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी, जिसमें कोई धोखे का शिकार होता है, तो किसी को उसका पार्टनर स्टॉकिंग करता है या कोई मर्डर प्लॉट का शिकार बनता है।

    रिलीज डेट: 6 मई
    जोनर: ट्रू क्राइम डॉक्यू-सीरीज

    लव इज ब्लाइंड: पोलैंड (Love Is Blind: Poland)

    यह नेटफ्लिक्स का एक मशहूर रियलिटी शो है, जो सिंगल पुरुषों और महिलाओं को एक-दूसरे को बिना देखे प्यार करने और सगाई करने का मौका देता है। इस रियलिटी शो में इस बात का जवाब मिलेगा कि क्या सच में प्यार अंधा होता है या नहीं।

    रिलीज डेट: 6 मई
    जोनर: डेटिंग रियलिटी शो

    द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक (The Chestnut Man: Hide and Seek)

    यह डेनमार्क की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह सोरेन स्वीस्ट्रुप के उपन्यास पर आधारित है। कहानी एक 41 साल की महिला की बेरहमी से की गई हत्या और गुमशुदगी के बारे में है, जो कोपेनहेगन में डर का माहौल पैदा कर देती है। एक डिजिटल निशान जासूसों को उलझन में डाल देता है और इसके तार 2 साल पुराने एक और मर्डर से जुड़ते नजर आते हैं।

    रिलीज डेट: 7 मई
    जोनर: नॉर्डिक क्राइम थ्रिलर

    माय डियरेस्ट असासिन (My Dearest Assassin)

    इस एक्शन-रोमांटिक सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जान खतरे में है और उसे बचाने के लिए एक घातक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया जाता है। यह एक थाई सीरीज है, जिसमें एक्शन और जज्बातों का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

    रिलीज डेट: 7 मई
    जोनर: एक्शन-रोमांस थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Upcoming Release: इस हफ्ते मनोरंजन के महाविस्फोट के लिए हो जाइए तैयार, 10 सीरीज-फिल्में उड़ाएंगी रातों की नींद