यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Upcoming Release: इस हफ्ते मनोरंजन के महाविस्फोट के लिए हो जाइए तैयार, 10 सीरीज-फिल्में उड़ाएंगी रातों की नींद
Upcoming Weekly Release इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर में 10 बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। सिकंदर जहां बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉ ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्मों और सीरीज की इस हफ्ते आएगी बाढ़
- सिकंदर से भूल चूक माफ तक मनोरंजन लगातार
- 17 से 25 मई तक की ये लिस्ट न करें मिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर्स ऑडियंस को बोर होने का कोई मौका नहीं देते हैं। एक हफ्ते में लोग अपनी Binge Watch लिस्ट पूरी करते नहीं, उससे पहले ही ओटीटी और थिएटर में कई नई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक दे देती हैं।
बीता हफ्ता भले ही सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म नहीं आई हो और ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) भी थोड़ा सुस्त रहा हो, लेकिन अब सोमवार से रविवार तक का ये हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। इस हफ्ते पांच या सात नहीं, बल्कि 10 बड़ी फिल्में और सीरीज थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार हैं। तो बिना देरी किए पूरी लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं:
सिकंदर (Sikandar)
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन फिर भी फैंस को इस मूवी के ओटीटी पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। 30 मई को ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म इस हफ्ते ही ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
रिलीज डेट- 25 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
एंड जस्ट लाइक दैट सीजन 3 ( And Just Like That Season 3)
50 साल की उम्र में भी दोस्ती कितनी इम्पोर्टेंट होती है, इसकी महत्वता दिखाती कैरी, मिरांदा और चार्लेट की प्यार, आइडेंटिटी और फ्रेंडशिप की कहानी अब आगे बढ़ रही है। ये सीजन नए रिलेशनशिप, अपनी ग्रोथ और मिड लाइफ क्राइसेस पर फोकस करेगा।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 22 मई
प्लेटफॉर्म - जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
यह भी पढ़ें: Retro OTT Release: सिनेमाघरों में के बाद ओटीटी पर धूम मचाएंगे सूर्या, इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म
केसरी वीर (Kesari Veer)
सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'हीरो' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले सूरज पंचोली ने एक बहुत ही बुरा समय देखा। हालांकि, अब वह अपना दमदार कमबैक करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में वह हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं। मूवी में उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
रिलीज डेट- 23 मई
प्लेटफॉर्म- थिएटर
लिलो एंड स्टिच (Lilo & Stitch)
एक हवाइयन लड़की और एक भागे हुए एलियन की कहानी है। वह एलियन लड़की के टूटे हुए परिवार को जोड़ने की कोशिश करता है। ये 2002 में रिलीज हुई फिल्म लिलो एंड स्टिच का ही एनिमेटेड पार्ट है।
रिलीज डेट- 23 मई
प्लेटफॉर्म- थिएटर
रियल मैन (Real Men)
इस सीरीज की कहानी ऐसे चार दोस्तों की है, जो आज के मॉर्डन वर्ल्ड के बीच अपनी पर्सनल लाइफ, करियर और दोस्ती के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं, जिसके कारण उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।
रिलीज डेट- 21 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
नाइन पजल्स (Nine Puzzles)
ये के-ड्रामा एक इन्वेस्टिगेशन ड्रामा सीरीज है, जहां प्रोफाइलर यूं यी ना और जासूस किम हान सैम एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एक साथ मिलकर काम करते हैं और इस दौरान वह एक-एक करके पजल सोल्व करते हैं।
रिलीज डेट- 21 मई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf)
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज डेट लगातार टल रही थी। पहले ये फिल्म 9 मई को आने वाली थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बनाया। हालांकि, कुछ लीगल कारणों की वजह से मेकर्स को अपना ये फैसला बदलना पड़ा और अब फिल्म फाइनली इस हफ्ते थिएटर में आ रही है।
रिलीज डेट- 23 मई
प्लेटफॉर्म- थिएटर
नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर सीजन 2 (Nine Perfect Strangers Season 2)
निकोल किडमैन एक बार फिर से नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर सीजन 2 में दिमित्रिचेंको के रूप में वापसी कर रही हैं, जोकि एक वेलनेस रिसॉर्ट की फाउंडर हैं। एक नए मेहमानों का ग्रुप उनके रिसॉर्ट में अपने रहस्य और संघर्ष की कहानी लेकर आते हैं और ऐसे ही स्ट्रेंजर की ये कहानी आगे बढ़ती है।
रिलीज डेट- 22 मई
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
सायरंस (Sirens)
ये एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें मेघांन फाह्य डिवॉन का किरदार अदा कर रहे हैं, जो अपनी बहन सिमोंस के उसके नए बॉस के साथ रिश्ते को लेकर काफी चिंतित होता है। वह इस सिचुएशन से कैसे लड़ता है, इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
रिलीज डेट- 22 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
आवर अनरिटर्न सियोल (Our Unwritten Seoul)
ये कहानी ट्विन सिस्टर यु-मी-जी और यु मी रे की है, जो अपने निजी संघर्ष के बीच अपनी पहचान चेंज कर लेती हैं। ये भी एक कोरियन ड्रामा सीरीज है।
रिलीज डेट- 24 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स