विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Michael On OTT: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 6000 करोड़ी माइकल, कब और कहां देखें Biographical फिल्म?

Published: Tue, 09 Jun 2026 03:22 PM (IST)

साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक, Michael ने दुनिया भर में लगभग 890 मिलियन डॉलर की कमाई की।

थिएटर के बाद माइकल की ओटीटी पर दस्तक

थिएटर के बाद माइकल की ओटीटी पर दस्तक

HighLights

  1. थिएटर के बाद माइकल की ओटीटी पर दस्तक

  2. कब और कहां देख सकते हैं बायोग्राफीकल फिल्म?

  3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की थी धांसू कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी के बाद, माइकल जैक्सन की जिंदगी और विरासत पर बनी बहुचर्चित बायोपिक 'माइकल' अब दर्शकों के लिए घर पर उपलब्ध है। दिवंगत पॉप आइकन के भतीजे जाफर जैक्सन की पहली फिल्म होने के नाते, यह फिल्म दुनिया भर में $880 मिलियन से ज्यादा की कमाई के साथ 2026 की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।

फिल्म की कहानी

एंटोनी फुक्वा के निर्देशन और जॉन लोगन की लिखी यह फिल्म, जैक्सन 5 के साथ माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के शुरुआती दिनों से लेकर 'किंग ऑफ पॉप' बनने तक के उनके सफर को दिखाती है। फिल्म में उनके बचपन, परिवार के साथ रिश्तों और सुपरस्टार बनने की तेजी से हुई यात्रा को दिखाया गया है, साथ ही उनके कई यादगार परफॉर्मेंस को भी फिर से पेश किया गया है।

michael (7)

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड के सामने Shraddha ने किया माइकल जैक्सन वाला डांस, कैप्शन ने खींचा ध्यान; वीडियो में किया ये नोटिस

कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

भारतीय दर्शक अब Amazon Prime Video पर 'माइकल' (Michael) देख सकते हैं। 9 जून से यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रेंट पर उपलब्ध है। यह फिल्म Apple TV पर भी किराए पर मिल रही है। अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद इसे स्ट्रीमिंग के लिए जारी किया गया है।

michael (9)

क्यों हुई फिल्म की इतनी चर्चा?

इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है जाफर जैक्सन का अपने मशहूर अंकल जैसा हूबहू दिखना। माइकल जैक्सन के भतीजे, इस एक्टर को सिंगर की आवाज, डांस स्टाइल और स्टेज पर उनकी मौजूदगी को बखूबी अपनाने के लिए क्रिटिक्स और फैन्स, दोनों से ही तारीफ मिली है।

अप्रैल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'माइकल' ने दुनिया भर में लगभग 6000 हजार करोड़ रुपये की कमाई करके जबरदस्त कमर्शियल सफलता हासिल की। इस फिल्म ने पुराने फैन्स और युवा दर्शकों- जो पहली बार इस म्यूजिक आइकॉन की कहानी से रूबरू हो रहे थे- दोनों का ही दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें- OTT Release: खुलेगी 'गुल्लक' निकलेगा 'धुरंधर', 'मां-बहन' का भी ड्रामा; ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बौछार