ब्वॉयफ्रेंड के सामने Shraddha ने किया माइकल जैक्सन वाला डांस, कैप्शन ने खींचा ध्यान; वीडियो में किया ये नोटिस
श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने अंदर का माइकल जैक्सन जगाती दिखीं। उनका डांस तो लोगों को पसंद आया ही, ...और पढ़ें

श्रद्धा कपूर ने माइकल जैक्सन स्टाइल में किया डांस/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे चहेती अदाकारा में से एक हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है, ऐसे में जब भी फैंस की फेवरेट 'स्त्री' इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट करती हैं, वह धड़ल्ले से वायरल हो जाता है।
हाल ही में श्रद्धा कपूर के एक डांस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस अनफिल्टर वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने राहुल मोदी संग अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा दी है और साथ ही नई फिल्म की हिंट भी फैंस को दे दी।
श्रद्धा कपूर के अंदर का जागा माइकल जैक्सन
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के आइकॉनिक ट्रैक 'बैड' कूल मूव्स दिखा रही हैं। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का बिल्कुल कैजुअल लुक है और सामने से कोई उनके डांस वीडियो को शूट कर रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के दिए गए कैप्शन और टैग ने सभी का ध्यान खींच लिया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यह हिंट दिया है कि उनका ये वीडियो कोई और नहीं, बल्कि कथित ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी शूट कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोई ऐसा ढूंढों जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।"
यह भी पढ़ें- 'मैं लीगल एक्शन...' अपनी मौत की झूठी खबर पर भड़के Shakti Kapoor, वीडियो जारी कर दिया संदेश
View this post on Instagram
क्या राहुल मोदी संग फिल्म करने वाली हैं श्रद्धा कपूर?
इस वीडियो में एक्ट्रेस के कैप्शन के अलावा एक और चीज है, जिसने अपनी तरफ सबका ध्यान खींचा है। जब राहुल-श्रद्धा कपूर की ये वीडियो शूट कर रहे थे, उस दौरान उनके पास एक स्क्रिप्ट रखी हुई थी। जिसके बाद फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि रियल लाइफ लवबर्ड्स एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट की उनके चाहने वाले भी कमेंट बॉक्स में बाढ़ ले आए। एक यूजर ने लिखा, "मैं सच में श्रद्धा पगलु हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा "श्रद्धा मैम अभी तो बारिश भी नहीं है, जो आप नाच रही हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप बहुत नैचुरल हो और आज के समय में यह कम ही देखते को मिलता है, लेकिन प्लीज आप हमेशा ऐसे ही रहना।"
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की खबरें साल 2024 में तेज हुई थी, जब दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं, लेकिन कभी भी इस कपल ने अपने रिश्ते की बात स्वीकार नहीं की है।
