Koffee With Karan 9 में मिलेगा भरपूर मनोरंजन, Vijay-Rashmika से समय रैना और आमिर खान तक; ये रही पूरी गेस्ट लिस्ट!
करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के सीजन 9 के साथ एक बार फिर से ...और पढ़ें
-1787296912549_m.webp)
कॉफी विद करण सीजन 9 की गेस्ट लिस्ट !
HighLights
कॉफी विद करण सीजन 9 की गेस्ट लिस्ट !
कौन-कौन होगा करण जौहर के शो में शामिल
कब होगा कॉफी विद करण का प्रीमियर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' भले ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के साथ सुर्खियां बटोरता हो लेकिन फिर भी दर्शक इसका इंतजार करते हैं। चैट शो के फैंस लिए अब एक खुशखबरी है कि इसके सीजन 9 की संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है।
रेडिट पर वायरल हो रही मेहमानों की एक कथित लिस्ट ने फैन्स का ध्यान खींचा है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स और कुछ कमाल के रीयूनियन के शामिल होने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें- पहले ही दिन The Traitors 2 से आउट हुए Munawar Faruqui, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास; कहा- 'सब डरे हुए...'
हालांकि मेकर्स ने गेस्ट लिस्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चाओं के अनुसार इस लिस्ट में आमिर खान (Aamir khan), सैफ अली खान, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन, करीना कपूर खान, काजोल, जया बच्चन और कई अन्य शामिल हैं।
दिल चाहता है की टीम करेगी शिरकत
इस कथित लिस्ट की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना का संभावित रीयूनियन। इस कॉम्बिनेशन ने तुरंत ही फैंस को 'दिल चाहता है' की याद दिला दी है और अगर ऐसा सच में होता है, तो यह इस सीजन के सबसे चर्चित एपिसोड्स में से एक बन सकता है।
-1787297068366.webp)
एक और चर्चा में चल रही जोड़ी में दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल शामिल हैं, जबकि वरुण धवन और कृति सेनन के भी एक एपिसोड में साथ आने की बात चल रही है।
रश्मिका और विजय आएंगे नजर
हालांकि, जिस जोड़ी से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो सकती है, वह है हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। इन दोनों ने फरवरी 2026 में राजस्थान के एक रिसॉर्ट में शादी की थी।
-1787297084317.webp)
क्या फराह खान के साथ समय रैना होंगे?
कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का नाम भी इस संभावित लिस्ट में शामिल है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। खबर है कि वह भी शो में आएंगे और मनोरंजन का डबल डोज देंगे।
KwK guest list
by u/Free_Respect_2990 in BollyBlindsNGossip
कब शुरू होगा 'कॉफी विद करण 9' ?
करण जौहर (Karan Johar) ने कन्फर्म किया है कि 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan Season 9) दिवाली के आस-पास वापसी करेगा। फिलहाल लिस्ट के बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है यह एक अन ऑफिशियल लिस्ट है जो रेडिट पर वायरल हो रही है। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
