Karuppu OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी Suriya की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
साउथ सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर कहां आएगी करप्पू (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
करप्पू की ओटीटी रिलीज अपडेट
इस प्लेटफॉर्म के पास हैं राइट्स
ओटीटी पर कहां आएगी करप्पू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता सूर्या का नाम इस वक्त उनकी लेटेस्ट फिल्म करप्पू को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक करप्पू शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच इस साउथ मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास करप्पू के डिजिटल राइट्स हैं और थिएटर्स के बाद सूर्या की ये फिल्म ऑनलाइन कब और कहां रिलीज की जाएगी।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी करप्पू
आज के समय में फिल्म की थिएटर्स रिलीज से पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील कर ली जाती है। सूर्या की करप्पू के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है। बडे़ पर्दे पर इस मूवी के सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है, ऐसे में हिंदी में आपको करप्पू ओटीटी पर ही देखने को मिलेगी। इस वजह से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 15 दिन में Karuppu की कमाई 300 करोड़ के पार, गदगद Suriya ने म्यूजिक कंपोजर-सिनेमैटोग्राफर को गिफ्ट कर दी कार

गौर किया जाए करप्पू की ओटीटी रिलीज की तरफ तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले इस मूवी के डिजिटल राइट्स की डील नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ हुई है। ऐसे में आने वाले समय में आपको सूर्या की ये फिल्म इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस साउथ फिल्म को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।
-1780391888072.jpg)
अभी करप्पू की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के आखिरी हफ्ते में ये साउथ मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। हालांकि, इसका आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है।
खबरें और भी
कमाई में अव्वल निकली करप्पू
सूर्या की करप्पू ने कमर्शियल तौर पर काफी बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 185 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने के मामले में करप्पू सूर्या के करियर की नंबर-1 फिल्म भी बन चुकी है।