विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karuppu Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की करप्पू की आंधी, शुक्रवार को हुई नोटों की बारिश

Published: Sat, 30 May 2026 08:57 AM (GMT+05:30)

साउथ स्टार सूर्या की फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की रोबोट को पीछे छोड़ दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सूर्या की एक्शन फिल्म 'करप्पू' (Karappu) दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 16वें दिन अच्छी बढ़त दर्ज की, जिससे साबित होता है कि दो हफ्ते बाद भी फैंस के बीच फिल्म का क्रेज वैसा ही बना हुआ है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.93 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी और दूसरे दिन इसके कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे दिन इसने 27.98 करोड़ और तीसरे दिन 32.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 113.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।

यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 10: सूर्या की करप्पू की हुई बल्ले-बल्ले, 10वें दिन बदले कमाई के समीकरण

कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन?

तृषा और सूर्या की इस जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी तरह फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते 54.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं बात अगर 15वें दिन के कलेक्शन की करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 3.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 15 दिन बाद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 171.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Karuppu (3)

दुनियाभर में गाड़े कमाई के झंडे

वहीं बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यहां भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। दुनियाभर में इसने 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह आरजे बालाजी डायरेक्टेड इस फिल्म ने दो हफ्तों में ही धमाकेदार पारी के साथ रजनीकांत की 'रोबोट' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। रोबोट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 290 करोड़ रुपये था।

Karuppu (2)

क्या है करप्पू की कहानी?

करप्पू एक ग्रामीण एक्शन थ्रिलर है जो न्याय, भ्रष्टाचार और मुक्ति के संघर्ष पर आधारित है। कहानी एक ऐसे साहसी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने गांव को राजनीतिक नियंत्रण से बचाने के लिए शक्तिशाली दुश्मनों से लड़ता है। सूर्या के साथ-साथ फिल्म में तृषा कृष्णन, योगी बाबू, इंद्रन्स, शिवदा स्वासिका, नट्टी, सुप्रीत रेड्डी और अनाघा माया रवि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 14: बुलेट ट्रेन बनी सूर्या की करप्पू, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार