Jana Nayagan OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा 'जन नेता' का कब्जा, स्ट्रीमिंग डिटेल्स का चल गया पता?
तमिल सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की ओटीटी रिलीज डिटेल्स सामने आ रही है। ...और पढ़ें

जन नायकन ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जन नायकन की ओटीटी रिलीज अपडेट
इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी साउथ मूवी
हिंदी ओटीटी रिलीज को लेकर आई खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म के तौर पर जन नायकन ने सभी का दिल जीता है। सिनेमाघरों में तीसरे वीकेंड के बाद भी ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिख रही है।
इस बीच विजय की जन नायकन की ओटीटी रिलीज (Jana Nayagan OTT Release) की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तमिल सिनेमा की इस धांसू पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कब आएगी जन नायकन
साउथ सिनेमा की फिल्मों की ओटीटी रिलीज के मामले में देखा जाता है कि थिएटर्स रिलीज के महीनेभर बाद ही इन्हें ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाता है। लेकिन जो मूवी कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं, उनकी हिंदी ओटीटी रिलीज को मेकर्स होल्ड कर लेते हैं और साउथ की अन्य भाषा में उन्हें ओटीटी पर पेश करते हैं।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 OTT Release: मिल गई तारीख, ओटीटी पर कब और कहां आएगी Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म?
-1786415270508.webp)
जन नायकन के मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जन नायकन को 21 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। जिसके आधार पर आप तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में घर बैठे ओटीटी पर इसका आनंद आसानी से ले सकते हैं।
खबरें और भी

हालांकि, जन नायकन की हिंदी ओटीटी रिलीज के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। खबर ये भी है कि जन नायकन का हिंदी वर्जन जी5 के अलावा किसी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। इस मामले में मशहूर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का नाम रेस में काफी आगे चल रहा है।
हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। मालूम हो कि विजय की इस मूवी में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका निभाकर वाहवाही बटोरी है।
बॉक्स ऑफिस पर छाई जन नायकन
विजय के करियर की आखिरी मूवी के तौर पर जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रिलीज के 19 दिन के भीतर अब तक 194 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है, जबकि बात की जाए फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो वह 320 करोड़ के आस-पास रहा है।