विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shakti Shalini के सेट से लीक हुआ अनीत पड्डा और विशाल जेठवा का वीडियो, फैंस बोले- 'ये बहुत क्यूट है'

Published: Fri, 19 Jun 2026 02:09 PM (IST)

अनीत पड्डा और विशाल जेठवा की आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. अनीत पड्डा और विशाल जेठवा का वीडियो लीक

  2. दोनों 'शक्ति शालिनी' के सेट पर मस्ती करते दिखे

  3. फिल्म मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैयारा (Saiyaara) एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) बहुत जल्द विशाल जेठवा के साथ फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) में नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

फिल्म की कहानी डार्क सुपरनेचुरल दुनिया की एक डरावनी झलक दिखाएगी। अब सेट से लीक हुए वीडियो के बाद से फैंस फिल्म के आने का इंतजार नहीं कर पा रहे।

यह भी पढ़ें- अनीत पड्डा की Shakti Shalini में 'खलनायक' की हुई एंट्री, सनी देओल से भी पंगा ले चुका है अभिनेता

पेड़ के फेरे लगाते आए नजर

वायरल क्लिप में अनीता पड्डा, विशाल जेठवा का हाथ पकड़कर एक पेड़ के चारों ओर चक्कर लगाती हुई नजर आ रही हैं और हंसी-मजाक कर रही हैं। उन्होंने नीले प्रिंट वाली शर्ट और लाल रंग की फ्लोइंग स्कर्ट पहनी हुई है। नीली शर्ट और ग्रे ट्राउज़र पहने विशाल जेठवा भी उतने ही जोश के साथ उनके पीछे दौड़ रहे हैं और दोनों जोर-जोर से हंस रहे हैं।

इससे पहले भी साथ कर चुके हैं काम

बता दें कि 'शक्ति शालिनी' पहली बार नहीं है जब विशाल और अनीत पड्डा ने एक साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने 2022 की फिल्म 'सलाम वेंकी' में साथ काम किया था। विशाल हमेशा से एक एक्टर के तौर पर अनीत की इमोशनल गहराई की तारीफ करते रहे हैं।

2025 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने अनीत के डेडिकेशन को याद करते हुए कहा था, "सेट पर हमें कुछ इमोशनल सीन करने थे, और वह हर शॉट में बिना ग्लिसरीन के रो पड़ती थीं। साथ ही, जिन पलों में उन्हें कुछ महसूस करना होता था, वह सच में उन भावनाओं को गहराई से महसूस करती थीं।"

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और ये मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी। इससे पहले इस यूनिवर्स में 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- King का रास्ता साफ! Shakti Shalini की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब नई तारीख पर तांडव करेगी हॉरर फिल्म