Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 एपिसोड वाली सीरीज, पहले ही सीजन में हुई थी हिट, 3 सालों से OTT कर रहा है Season 2 का इंतजार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:38 AM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक धांसू कहानी वाली वेब सीरीज को रिलीज किया गया था, जिसके सीजन 2 का इंतजार पिछले 3 सालों से हो रहा है। ...और पढ़ें

    ओटीटी की हिट सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी की हिट सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 3 साल पहले रिलीज हुई थी सीरीज

    2. 7 एपिसोड हैं रोमांच से भरपूर

    3. जल्द रिलीज किया जाएगा सीजन 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म की टॉप की वेब सीरीज के बारे में हम आपको लगातार जानकारी दे रहे हैं। खासतौर पर वे सीरीज, जिनके नए सीजन का इंतजार सालों से हो रहा है और वे अपने पहले ही सीजन में हिट हो गई थीं।

    इस आधार पर आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको 3 साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। इस सीरीज को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है और फैंस पिछले 3 सालों से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

    इस सीरीज के दूसरे सीजन का हो रहा है इंतजार

    जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका एकमात्र सीजन अब तक आया है, जिसे 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। ये डार्क कॉमेडी थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी क्राइम के साथ-साथ मजेदार पंचलाइन के दम पर चलती है। इसके मेकर्स कोई और नहीं बल्कि फर्जी और द फैमिली मैन जैसी सीरीज बनाने वाले क्रिएटर्स राज एंड डीके की जोड़ी है।

    यह भी पढ़ें- 4 सीजन 32 एपिसोड, 6 सालों से ओटीटी पर डाला डेरा, भारत की नंबर-1 सीरीज

    guns and gulaabs 2 (1)

    चलिए आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब्स (Guns And Gulaabs) की जा रही है। जी हां अभिनेता राजकुमार राव, दुलकर सलमान और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों से सजी गन्स एंड गुलाब्स एक मस्ट वॉच सीरीज है।

    खबरें और भी

    जिसके पहले सीजन ने ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। नेटफ्लिक्स की टॉप-10 सीरीज की लिस्ट खंगाली जाए तो उसमें गन्स एंड गुलाब्स का नाम भी शामिल होता है। हालांकि, पहले सीजन की अपार सफलता के बाद तुरंत मेकर्स की तरफ से गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2 (Guns And Gulaabs 2) का आधिकारिक एलान भी कर दिया गया था।

    guns and gulaabs 2

    लेकिन अभी तक गन्स एंड गुलाब्स 2 को लेकर कोई भी लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आया है। फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो भविष्य में नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम किया जाएगा।

    7 एपिसोड की रोमांचक कहानी

    गन्स एंड गुलाब्स वेब सीरीज की कहानी 7 एपिसोड में सिमटी हुई है, जिसमें हर किरदार की अपनी एक कहानी चलती हुई नजर आती है। लेकिन जब सीरीज का आखिरी एपिसोड आता है, तब सारे किरदार एक दूसरे साथ कनेक्ट होते हुए दिखते हैं, जो इसे दिलचस्प बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- 4 सीजन 36 एपिसोड, पिछले 5 सालों से OTT पर जमाया कब्जा, अभी बाकी है पॉलिटिकल थ्रिलर की कहानी