विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हीरामंडी' के बाद फिर OTT पर विस्फोट करेंगे Fardeen Khan, पहली बार इस हीरोइन संग स्क्रीन पर आएंगे नजर

Published: Thu, 04 Jun 2026 01:32 PM (IST)

फरदीन खान एक बार फिर से OTT प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। वह जल्द ही एकता कपूर की सीरीज में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ 53 वर्षीय एक्ट्रेस दिखाई देंगी।

फरदीन खान की इस एक्ट्रेस संग सीरीज में बनेगी जोड़ी/ फोटो- Instagram

फरदीन खान की इस एक्ट्रेस संग सीरीज में बनेगी जोड़ी/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के अभिनेताओं में सिर्फ बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की ही दमदार वापसी नहीं हुई है, बल्कि फरदीन खान ने भी अब फिल्मी दुनिया में अपने कदम दोबारा जमा लिए हैं।

साल 2024 में फिल्म विस्फोट से अभिनय में वापसी करने के बाद अभिनेता फरदीन खान लगातार काम कर रहे हैं। उसके बाद उन्होंने फिल्म खेल खेल में, हाउसफुल 5 तथा वेब सीरीज हीरामंडी : द डायमंड बाजार की। वह मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' में अहम किरदार में दिखे। अब हीरामंडी के बाद एक बार फिर से फरदीन खान OTT पर जल्द ही एक नई वेब सीरीज में दिखाई देने वाले हैं।

एकता कपूर की वेब सीरीज का हिस्सा होंगे फरदीन खान

मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के अनुसार, फरदीन जिस वेब सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं उसका टाइटल 'कोक' है, जिसमें वह अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ नजर आएंगे। इस शो को नेटफ्लिक्स (Netflix) के लिए बनाया जा रहा है, उल्लेखनीय है कि फरदीन की पहली वेब सीरीज हीरामंडी भी इसी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुई थी।

फरदीन और शेफाली शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। यह एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज होगी, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके निर्देशन की बागडोर वेब सीरीज 'फोर मोर शाट्स प्लीज!' का निर्देशन करने वाली नुपुर अस्थाना के हाथों में होगी।

यह भी पढ़ें- Fardeen khan की बहन और बीवी के बीच कन्फ्यूज हुए पैपराजी? एक्टर ने दिया करारा जवाब; यूजर्स बोले- 'ये है तमाचा'

fardeen khan back on ott  (1)

कई टीवी सितारे भी होंगे शो का हिस्सा

एकता कपूर की पीरियड ड्रामा वेब सीरीज में शेफाली और फरदीन के साथ टीवी के भी नामचीन कलाकारों को भी कास्ट किया गया है, हालांकि, उनके नाम सामने नहीं आए हैं। इस शो को अगले साल प्रदर्शित करने की योजना है।

ekta kapoor 12

हालांकि, इस शो के बारे में इसकी कहानी के बारे में ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है, लेकिन शेफाली शाह और फरदीन खान की जोड़ी को पहली बार एक साथ देखना फैंस के लिए बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Mumtaz की बेटी हैं बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक की एक्स वाइफ, फिल्मों से रहती हैं कोसों दूर