Fardeen khan की बहन और बीवी के बीच कन्फ्यूज हुए पैपराजी? एक्टर ने दिया करारा जवाब; यूजर्स बोले- 'ये है तमाचा'
एक इवेंट में पैपराजी ने फरदीन खान के साथ नजर आईं उनकी बहन लैला खान को गलती से उनकी पत्नी ...और पढ़ें

बहन को पत्नी समझने पर फरदीन खान ने दिया जवाब/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरदीन खान हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। बीते दिनों वह एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उनके साथ ब्लैक सूट में एक महिला नजर आई थीं। अभिनेता के साथ इस खूबसूरत महिला को देखकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स ने यह अनुमान लगा लिया कि वह उनकी पत्नी नताशा माधवानी हैं।
यह फरदीन खान के साथ पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार लैला खान उनके साथ स्पॉट हुईं, तो लोग कन्फ्यूज हो गए। इस बार फरदीन ने पैपराजी को उनकी गलत जानकारी के लिए करारा जवाब दिया है, जिसे सुनकर फैंस भी एक्टर की सराहना कर रहे हैं।
बहन लैला खान के साथ इवेंट में पहुंचे थे फरदीन
फरदीन खान बीते दिनों मुंबई में हुए 'हॉल ऑफ फेम' ( इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वहां से निकलते हुए फरदीन ने पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स के कंफ्यूजन को मिटाते हुए कहा, "ये मेरी बहन है, बीवी नहीं और लोगों को भी ये बता देना। बहुत सारे हैंडल्स पर आप लोग यह लिखते हैं कि यह मेरी बीवी है।"
यह भी पढ़ें- Mumtaz की बेटी हैं बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक की एक्स वाइफ, फिल्मों से रहती हैं कोसों दूर
View this post on Instagram
फरदीन खान की तरफ से पैपराजी को दिए गए इस जवाब से उनके फैंस काफी खुश हो गए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच में लोग क्रेजी हैं, बिना समझे कुछ भी स्टोरीज पोस्ट कर देते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "फरदीन ने बहुत ही प्यार से पैप्स के मुंह पर तमाचा जड़ा है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "फरदीन सर की वाइफ नताशा हैं।"
2023 से अलग रह रहे हैं नताशा और फरदीन
फरदीन खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में नताशा माधवानी से शादी की थी, जो दिग्गज अभिनेत्री मुमताज और मयूर माधवानी की बेटी हैं। फरदीन और नताशा की एक बेटी और एक बेटा है। साल 2023 में अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर तब चर्चा में आए थे, जब यह खबर आई थी कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया था कि नताशा और फरदीन एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे हैं। दोनों के तलाक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन फरदीन की सास मुमताज ने तलाक की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।
