विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1900 करोड़ कमाने के बाद Dhurandhar 2 का OTT पर दिखेगा 'अनदेखा' अवतार, वायरल पोस्ट देख उछल पड़ेंगे आप

Published: Fri, 08 May 2026 02:55 PM (GMT+05:30)

'धुरंधर 2: द रिवेंज' की OTT रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे ...और पढ़ें

धुरंधर 2 की Ott रिलीज का बदला टाइटल कार्ड/ फोटो- Instagram

धुरंधर 2 की Ott रिलीज का बदला टाइटल कार्ड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 7 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के ओटीटी पर आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मच चुकी है। इसकी वजह है 'धुरंधर 2' का एक टाइटल कार्ड, जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इस वायरल पोस्ट में 'धुरंधर: द रिवेंज' का टाइटल और भी लंबा कर दिया गया है और कई खुलासे भी हुए हैं। उसके साथ ही फिल्म की OTT रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ गया है। क्या है यह पूरा माजरा? नीचे पढ़ें डिटेल्स:

OTT पर रिलीज के लिए तैयार है 'धुरंधर 2'?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टाइटल कार्ड के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' OTT पर 'धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा)' टाइटल के साथ रिलीज होगी। ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स 14 मई को फिल्म के 8 हफ्ते पूरे होने के बाद, 15 मई को दिन में 12 बजे तक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर देंगे। 'धुरंधर 2' का डिजिटल वर्जन HD और 4K फॉर्मेट में रिलीज के लिए तैयार है।

धुरंधर 2

'धुरंधर 2' का ओटीटी पर रन-टाइम तकरीबन 3 घंटे 52 मिनट और 24 सेकंड का होगा। 'रॉ और अनदेखा' टाइटल कार्ड से फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि उन्हें फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन और सिनेमाघरों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा 'अनदेखा' फुटेज ओटीटी पर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: 49 दिन बाद भी क्यों ओटीटी पर नहीं आई 'धुरंधर 2', मेकर्स ने बताया और कितना करना होगा इंतजार?

dhurandhar 2 ott

दो अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आएगी 'धुरंधर 2'?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह फिल्म दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की जाएगी। इंडियन ऑडियंस जहां फिल्म को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकेगी, तो वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल ऑडियंस फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख पाएगी।

dhurandhar 2

दोनों जगह पर 'धुरंधर: द रिवेंज-रॉ एंड अनदेखा एक ही दिन पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन  नहीं आई है। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं, बस अब फैंस को इंतजार है तो मूवी के वर्ल्डवाइड 'दंगल' का रिकॉर्ड ब्रेक करने का, जो जल्द ही हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar खत्म नहीं हुई...' साल के आखिरी में होगा बड़ा धमाका, मेकर्स का इशारा; सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार