विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Dhurandhar खत्म नहीं हुई...' साल के आखिरी में होगा बड़ा धमाका, मेकर्स का इशारा; सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार

Published: Fri, 08 May 2026 08:21 AM (GMT+05:30)

ज्योति देशपांडे ने संकेत दिया है कि 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साल के अंत तक दर्शकों के लिए एक बड़े सरप्राइज का वादा किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर (Dhurandhar) फ्रैंचाइजी अपनी दो फिल्मों की रिलीज के महीनों बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी भी फिल्म को लेकर कोई न कोई अपडेट आता रहता है और दर्शक उसमें उसी तरह से दिलचस्पी लेते हैं जैसे की पहले।

फ्रैंचाइज को लेकर चर्चा तब और तेज़ हो गई जब को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे (Jyoti Deshpande) ने इशारा दिया कि निर्माता अभी धुरंधर को पूरा नहीं कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने बताया कि फैंस को इस साल के अंत में कुछ रोमांचक देखने को मिल सकता है। ज्योति के अनुसार ये कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- 'उन्हें 100 रूपये देना...', Dhurandhar 2 एक्टर रणवीर सिंह को किस बात के पैसे देना चाहते हैं सचिन पिलगांवकर?

ज्योति ने दिया बड़ा हिंट

ज्योति ने कहा, "धुरंधर के साथ अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा। कुछ खास चीज है हमारे पास।"

Ranveer (48)

फिलहाल ज्योति देशपांडे ने ये तो नहीं बताया कि वो क्या सरप्राइज देने वाली हैं लेकिन इस खबर ने फैंस को जारी उत्साहित कर दिया है। 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि प्रोड्यूसर्स ने आदित्य धर से इस फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी में हैं। अब ये आदित्य का फैसला होगा कि वो इस कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं या नहीं।

कितना हो चुका है कलेक्शन?

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में बस दंगल से ये थोड़ा पीछे है। आने वाले हफ्तों में अगर धुरंधर 2 कमाई में 2000 करोड़ का कलेक्शन कर लेती है तो ये रिकॉर्ड भी वो आसानी से तोड़ लेगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के गाने Rang De Lal (Oye Oye) को लेकर मचा बवाल, झुकने को तैयार नहीं त्रिमूर्ति फिल्म