जुर्म की दुनिया के दलदल में फंसी Karisma Kapoor, ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर Brown?
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की कमबैक वेब सीरीज ब्राउन की धांसू टीजर सामने आ गया है। ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर की ब्राउन सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर धमाल मचाएंगी करिश्मा कपूर
करिश्मा की अपकमिंग वेब सीरीज ब्राउन
इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर करिश्मा कपूर को जाना जाता है। बड़े पर्दे से दूरी बनाने वालीं करिश्मा ओटीटी पर कमबैक करने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में अब उनकी एक और ओटीटी सीरीज ब्राउन आ रही है, जिसका लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।
ब्राउन वेब सीरीज में करिश्मा एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में मौजूद हैं और जुर्म की दुनिया के दलदल में फंसती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि उनकी ये आने वाली सीरीज ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी।
ओटीटी पर आ रही है ब्राउन
हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर करिश्मा कपूर को जाना जाता है। लेकिन अब उन्होंने अपने कमबैक की जिम्मेदारी पूरे तौर से अपने कंधों पर ले ली है और सोलो सीरीज ब्राउन के जरिए वह ऐसा करती हुई भी नजर आएंगी। सोमवार को मेकर्स की तरफ से करिश्मा कपूर की ब्राउन का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें अभिनेत्री लेडी पुलिस ऑफिसर रीता ब्राउन के किरदार में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- बच्चों की फीस के लिए HC पहुंचीं प्रिया कपूर, संजय कपूर के EPF खाते से निकासी की मांगी इजाजत
-1779783675493.jpg)
ये वेब सीरीज मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख अभी साफ नहीं हुई है। ब्राउन का टीजर देखने से साफ होता है कि ये सीरीज एक क्राइम थ्रिलर में जिसमें नर बली का कॉन्सेप्ट दिखाया जाएगा।
खबरें और भी
When the city of joy overflows with sin, who do you call?
— ZEE5Official (@ZEE5India) May 25, 2026
BROWN. Coming soon, only on ZEE5#BrownOnZEE5 #ZEE5India@KarismaKapoor @Jisshusengupta @Ajinkyad @Soni_Razdan @paresh_world @AryannBhowmik @singer_shaan@deo_abhinay @ZeeStudios_ #UmeshKumarBansal @raedita… pic.twitter.com/gE41MLAGLo
इसी जुर्म का पर्दाफाश करने के लिए रीता ब्राउन (करिश्मा कपूर) को ये केस सौंपा जाता है। हालांकि, इस केस के दौरान उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो ये टीजर साफ-साफ बता रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो करिश्मा कपूर की ब्राउन वेब सीरीज का टीजर काफी धांसू है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी हाई हो गई है।
ओटीटी पर करिश्मा का फोकस
बतौर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की आखिरी थिएटर्स रिलीज साल 2012 में फिल्म डेंजर इश्क के रूप में आई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं। इसके बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मर्डर मुबारक से कमबैक किया था और अब आने वाले समय में वह ब्राउन सीरीज में नजर आएंगी।