Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़पति बना Karisma Kapoor का 'बेटा', एक्टिंग छोड़ बना बिजनेसमैन, डॉलर में कमाता है पैसा

    Updated: Tue, 12 May 2026 03:28 PM (IST)

    अभिनेत्री करिश्मा कपूर की फिल्म शक्ति में उनके बेटे का किरदार निभाने वाला बाल कलाकार आज बड़ा बिजनेसमैन बन गया है। ...और पढ़ें

    करिश्मा कपूर की शक्ति फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    करिश्मा कपूर की शक्ति फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 24 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी शक्ति

    2. शक्ति में करिश्मा कपूर का बेटा बना था एक्टिंग

    3. आज विदेश में बिजनेसमैन बना ये अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2002 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर की फिल्म शक्ति को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की शानदार कहानी और कास्ट की कमाल की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता, शक्ति- द पावर (Shakti- The Power) बेशक कमर्शियल तौर पर हिट नहीं रही, लेकिन बाद में जाकर ये कल्ट बनी।

    शक्ति में एक बाल कलाकार ने करिश्मा कपूर के बेटे राजा का किरदार निभाया था, जिसने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से हर किसी का ध्यान खींचा। आज वह चाइल्ड आर्टिस्ट कहां है और क्या कर रहा है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

    करिश्मा कपूर का बेटा बना था ये एक्टर 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शक्ति में करिश्मा कपूर के बेटे राजा का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम जय गिडवानी है। जय ने फिल्म शक्ति के बाद एक्टिंग से नाता तोड़ और शोबिज की दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गए। जय ने फिल्म लाइन में इसके बाद काम नहीं किया और वह बिजनेस के फील्ड में नाम कमा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'संजय कपूर की वसीयत की होगी फोरेंसिक जांच', HC का करिश्मा कपूर और रानी कपूर के आवेदन पर बड़ा आदेश

    KARISMA KAPOOR Shakti movie cast child artist (2)

    कारोबारी बनने के लिए जय गिडवानी ने भारत को भी छोड़ दिया और वह मौजूदा समय में स्पेन के ग्रैन कैनारिया (Gran Canaria )में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय यहां एक सफल बिजनेसमैन हैं और डॉलर में मोटी कमाई करते हैं। इस तरह से कभी पर्दे पर करिश्मा कपूर के बेटे का कैरेक्टर प्ले करने वाले जय गिडवानी आज विदेश में सक्सेसफुल बिजनेसमैन के तौर पर एक्टिव हैं।

    खबरें और भी

    mrjaigidwani_1744818296_3612120135486387626_345656521

    जय गिडवानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो-वीडियो को शेयर करते रहते हैं। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Jai Gidwani (@mrjaigidwani)

    जय के इन पोस्ट को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जय अब पहले कई ज्यादा हैंडसम हो गए हैं, जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री के कई एक्टर्स पर भारी पड़ते हुए नजर आते है। 

    शक्ति की अन्य कास्ट 

    करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर, संजय कपूर और जय गिडवानी के अलावा फिल्म शक्ति में शाह रुख खान और दीप्ति नवल जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल में काम किया, जबकि मूवी के पॉपुलर आइटम सॉन्ग इश्क कमीना में ऐश्वर्या राय की झलक देखने को मिली थी। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर थे और इसके डायरेक्टर की कमान कृष्णा वामसी के हाथों में थी।

    यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बच्चों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, संजय कपूर की संपत्तियों को सुरक्षित रखने का आदेश