Prime Video पर धाकड़ निकली नई ओटीटी फिल्म, मर्डर मिस्ट्री की कहानी खोल देगी दिमाग के तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर को रिलीज किया गया है, जो अब मस्ट वॉच बन गई है।
-1788422381218_m.webp)
ओटीटी पर छाई नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
प्राइम वीडियो पर मस्ट वॉच बनी ये फिल्म
2 घंटे 11 मिनट की कहानी है रोमांच से भरपूर
मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर की स्टोरी हिला देगी दिमाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया पुराना आता रहता है। हाल ही में प्राइम वीडियो एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी सस्पेंस से भरपूर कहानी ने ऑडियंस की दिल जीत लिया है और ये मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर अब ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है।
2 घंटे 11 मिनट की इस फिल्म की कहानी आपके दिमाग के सारे अनुमान और गणित को गलत साबित कर देगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
प्राइम वीडियो की मस्ट वॉच मूवी
मर्डर मिस्ट्री का जॉनर हमेशा से सिनेमा जगत की सबसे चर्चित शैली रही है। इस मामले का ताजा उदाहरण बीते 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली नई फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting) के जरिए लिया जा सकता है। अभिनेता बरुण सोबती और निमिषा सजयन स्टारर इस मूवी ने प्राइम वीडियो पर अपना भौकाल टाइट कर रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Babita Singh Reporting Review: मर्डर मिस्ट्री और समाज का आईना दिखाती फिल्म, निमिषा सजयन ने जीता दिल
बात की जाए बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी की तरफ तो ये मूवी मूल रुप से एक महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी दर्शाती है। जो अपनी सरकारी नौकरी के साथ घर परिवार को भी संभालती है, लेकिन उसकी जिंदगी सबसे बड़ा ट्विस्ट एंड टर्न उस वक्त आता है, जब उस लेडी पुलिस ऑफिसर के बचपन के दोस्त की रहस्यमी तरीके से हत्या कर दी जाती है।

लोकल इलाके की पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने से परहेज करती है और फिर बबीता सिंह (लेडी पुलिस ऑफिसर) खुद ही अपनी दोस्त के हत्यारों का पर्दाफाश करती है। वह पुलिस वाली इस खून की गुत्थी को कैसे सुलझाती है, वो फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग को दिलचस्प बनाता है।
नंबर-1 फिल्म बनी बबीता सिंह रिपोर्टिंग
बात की जाए ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म के बारे में तो उसमें बबीता सिंह रिपोर्टिंग का नाम फिलहाल पहले स्थान पर बना हुआ है। इससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि बबीता सिंह रिपोर्टिंग ने सही मायनों में सिनेप्रेमियों का दिल जीत लिया है।
