Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ले बेटा! The 50 शुरू होते ही इन 2 कंटेस्टेंट के बीच हुई हाथापाई, निकाली अपनी पुरानी खुन्नस

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 05:10 PM (IST)

    बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आने वाला है, जिसका टाइटल 'द 50' (The 50) है। इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स होंगे। ...और पढ़ें

    द 50 के इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच हुई लड़ाई/ फोटो- Instagram

    द 50 के इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच हुई लड़ाई/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  द 50 के जैसे-जैसे प्रोमो सामने आ रहे हैं, इस रियलिटी शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी होती जा रही है। यह शो 1 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और कलर्स पर प्रसारित होने वाला है।

    रियलिटी शो में टोटल 50 सेलिब्रिटीज ने पार्टिसिपेट किया है। पहले ही दिन इस शो में काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली। शो में दो कंटेस्टेंट तो अपनी पुरानी भड़ास निकालते हुए दो सदस्यों के बीच पहले ही दिन हाथापाई की नौबत आ गई।

    पहले दिन आपस में भिड़े 2 कंटेस्टेंट्स

    जियो हॉटस्टार ने 1 फरवरी से ऑनएयर होने वाले रियलिटी शो 'द 50' का एक प्रोमो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी जहां एक कंटेस्टेंट से भिड़ती दिखाई दीं, तो वहीं रजत दलाल तो एकदम ही मारने पर उतारू हो गए।

    यह भी पढ़ें- Fans की लग गई लॉटरी! 'The 50' के मेकर्स ने दिया सरप्राइज, अब घर बैठे आप भी जीत सकते हैं 50 लाख रुपये

    इस वीडियो में दिग्विजय राठी इन्फ्लुएंसर रजत दलाल से उनके डबल स्टैंडर्ड पर सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय राठी को-कंटेस्टेंट रजत से कहते हैं, "जब कल सब लोग गाली दे रहे थे, तब तेरा मुंह नहीं खुला।"  दिग्विजय राठी ने जैसे ही ये कहा, रजत दलाल ने उन पर चार्ज किया और उन्हें मारने लगे। दिग्विजय ने भी उनका कॉलर पकड़ किया। दोनों में हाथापाई होता देख शो के बाकी कंटेस्टेंट्स उनकी तरफ बचाव के लिए दौड़े।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    दिग्विजय-रजत के बीच है पुरानी दुश्मनी

    रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच ये दुश्मनी 'द 50' में आकर शुरू नहीं हुई, बल्कि काफी पुरानी है। दरअसल, दोनों बिग बॉस सीजन 18 में आए थे। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त भी थे, लेकिन टास्क और व्यवहार को लेकर उनके बीच एक बड़ा झगड़ा हो गया था।

    the 50 1

    हालांकि, उनके बीच हुई अनबन ने तूल तब पकड़ा, जब 2025 में मार्च के महीने में कथित तौर पर दिग्विजय राठी ने रजत दलाल को 'क्रिमिनल' कह दिया था। उस वक्त रजत ने दिगिविजय को पीटने की धमकी दी थी। दोनों के बीच ये मामला सुलझ भी गया था, लेकिन अब एक बार फिर से जब ये आमने-सामने है, तो पुराने घाव ताजा हो गए हैं। द 50 जियो हॉटस्टार पर 9 बजे और कलर्स पर रात 10: 30 बजे आएगा। 

    यह भी पढ़ें- 7 साल बाद रियलिटी शो में होगी Urvashi Dholakia, बोलीं- 'इज्जत नहीं मिली तो विरोध करूंगी '